बिलासपुर—सोशल मीडिया स्मार्ट सिटी ग्रुप में 26 अक्टूबर को निगम अभियंता ने अश्लील विडियो वायरल किया था। ग्रुप में कई महत्वपूर्ण लोगो के साथ महिलाएं भी जुडी हुई है। अधिवक्ता निरूपमा बाजपेयी ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। अभियंता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
अधिवक्ता निरूपमा बाजपेयी ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर अभियंता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होने निगम अभियता अनुपम तिवारी के आचरण पर सवाल उठाया है। निरूपमा ने बताया कि ग्रुप में मौजूद 246 सदस्यो की जन भावनाओ को ठेस पहुची है। वह खुद भी ग्रुप की सदस्य हैं।
26 अक्टूबर की शाम को 7 से सवा सात के बीच स्मार्ट सिटी वाट्सअप ग्रुप में 9425227351 से हुए अश्लील विडियो टैंग किया गया। अधिवक्ता ने थाने में शिकायत कर अधिकारी के उपर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्मार्ट सिटी ग्रुप में आश्लील विडियो पर लगातार हो रहे आरोप प्रत्यारोप के बाद ग्रुप को एडमिन ने बंद कर दिया है।