ज्वलनशील सामाग्री के साथ यात्रा पर प्रतिबंध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर—  जोनल कार्यालय के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक कामकाज अधिकाधिक राजभाषा हिंदी में करने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला का आयोजन मुख्य राजभाषा अधिकारी और मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शिवराज सिंह के निदेश पर किया गया। कार्यशाला में राजभाषा नियम से संबंधित सामान्य जानकारी दी गयी। व्यावहारिक प्रयोग में आने वाले वाक्यांशों , शब्दों और कार्यालय के विभिन्न मदों के बारे में बताया गया। राजभाषा विभाग के अनुवादक पी.के.गवेल ने कंप्यूटर पर हिंदी के साफ़टवेयर एक्टिवेट और फोनैटिक की बोर्ड की जानकारी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              एक दिवसीय कार्यशाला के अलग-अलग सत्रों में कार्मिक विभाग से किये जाने वाले पत्राचार के बारे में बताया गया। विभागीय नियमावली के अनुवाद का अभ्यास कराया गया।

अग्नि निरोधक पखवाड़ा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 25 अक्टूबर से 8 नवम्बर के बीच विशेष अभियान के तहत अग्नि निरोधक पखवाडा चला रहा है। रेल यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ और  एवं विस्पोटक सामाग्री लेकर यात्रा नहीं करने की सलाह दी जा रही है।

                अभियान के दौरान जोनल रेलवे और मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारी सघन जांच कर रहे हैं। समाचार माध्यमों से यात्रियों को ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ नहीं लेकर चलने की चेतावनी दी जा रही है। अभियान के जरिए रेलवे बोर्ड ने आग से रोकथाम के उपाय और सावधानियों के लिए जोनल मुख्यालय को समय-समय पर दिशा-निर्देश भी जारी किया है।

close