रेल्वे जीएम ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Shri Mi
3 Min Read

railway_shapathबिलासपुर।सोमवार को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के मौके पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय भवन के मुख्य द्वार पर महाप्रबंधक सत्येन्द्र कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मुख्य कार्मिक अधिकारी, पी.सी. नायक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा इस अवसर पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात् रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किये गये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    इस मौके पर जोनल मुख्यलाय के सभी विभागो के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे। इसी तरह सोमवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेलवे के रोजाना के क्रियाकलापों में पारदर्शिता को बरकरार रखने एवं रेल उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 31 अक्टूबर से शुरू किया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सोनवीर सिंह ने सर्तकता सप्ताह के विषय में जानकारी दी।साथ ही कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने के उद््ेश्य से पूरे सप्ताह भर अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

एसईसीएल मुख्यालय मे भी ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

shpath_seclबिलासपुर।भारत सरकार के निर्देशानुसार एसईसीएल मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में 31 अक्टूबर से 05 नवंबर 2016 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी मे सोमवार को एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन में एसईसीएल कर्मियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए निर्बाध रूप से काम करने की शपथ एवं राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ली गयी।

                                                     अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री बी. आर. रेड्डी ने शपथ का वाचन किया जिसे समस्त उपस्थितों ने दोहराया।कार्यक्रम की शुरुवात में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, निदेशकगण द्वारा लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की चित्र के समीप दीप प्रज्जवलन किया गया।जिसके बाद चित्र पर माल्यार्पण अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, निदेशकगण, विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने अर्पित किए।कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति , महामहिम उपराष्ट्रपति , माननीय प्रधानमंत्री , माननीय गृहमंत्री एवं सेन्ट्रल विजिलेंस कमीशन के संदेश का पठन किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close