“रन फॉर यूनिटी” मे स्कूली बच्चे भी शामिल

Shri Mi
1 Min Read

runforunityबिलासपुर।सोमवार को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के मौके पर सुबह मंड़ल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रांगण में मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी धर्मों, भाषाओं एवं क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                            एकता दिवस के मौके पर शाम 05.00 बजे सेकरसा ग्राउंड में एकता दौड का आयोजन भी किया गया। जिसमें मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ सहित मंडल के सभी आला अधिकारी, स्कूली स्काउट गाइड के बच्चे, एथलेटिक्स के स्कूली बच्चे तथा कर्मचारी-गण शामिल हुए।

                                           यह दौड सेकरसा मैदान से शुरू होकर पुराना भारत माता स्कूल होते हुए वापस सेकरसा मैदान पहूंची। इस दौरान राष्ट्रीय एकता से संबंधित याद रखो एकता का मान, तब ही होगी देश आन। एकता ही देश का बल है, एकता में ही संुदर पल है जैसे संदेशों के साथ कालोनियों के रहवासियों एवं राहगीरों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close