सीयू मे हुई जीएसटी पर पैनल चर्चा

Shri Mi
2 Min Read

gst_gguबिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन विभाग के सभागार में वस्तु एवं सेवा कर- मुद्दे एवं चुनौतियां विषय पर पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। पैनल चर्चा की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोप्रोफेसर अंजिला गुप्ता ने की इसके साथ ही हरीश केडिया, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ लघु उद्योग महासंघ, बिलासपुर,ओम मोदी, चार्टर्ड एकाउंटेंट और समीर सिंह, चार्टर्ड एकाउंटेंट् पैनलिस्ट के तौर पर शामिल हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                            अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली अप्रत्यक्ष कर सुधारों में एक ऐतिहासिक कदम होगा।कुलपति ने कहा कि नई प्रणाली जीएसटी टैक्स के जरिये सरकार के राजस्व वृद्धि होगी।कुलपति  ने कहा राजस्व में बढोतरी से देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

                                              हरीश केडिया, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ लघु उद्योग महासंघ, बिलासपुर ने कहा कि जीएसटी प्रणाली में कारोबारी को उचित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रशासन के प्रावधानों में जीएसटी परिषद को सक्षम शक्तियां प्रदान की गई हैं।

                                                चार्टर्ड एकाउंटेंट्स बिलासपुर चेप्टर के अध्यक्ष चार्टर्ड एकाउंटेंट समीर सिंह ने जीएसटी प्रशासन एवं कार्यान्वयन के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीएसटी एक मजबूत इंटरनेट प्रणाली है लेकिन यह ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराना जीएसटी के सफल क्रियान्वयन के लिए एक बड़ी चुनौती ह।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close