छत्तीसगढ़ राज्योत्सव मे छाए बॉडी बिल्डर

Shri Mi

body_buuilder_rcgरायपुर।नया रायपुर के राज्योत्सव प्रदर्शनी स्थल पर खेल और युवा कल्याण मंत्री भईया लाल राजवाड़े के सामने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कई उभरते बॉडी बिल्डरों ने अपने शरीर सौष्ठव का शानदार प्रदर्शन किया।खेल मंत्री राजवाड़े ने प्रदर्शनी में खेल और युवा कल्याण विभाग के मंडप में इन बॉडी बिल्डरों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया।इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा भी मौजूद थे।साथ ही बेंगलुरू के अन्तर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर पवन शेट्टी ने भी बॉडी बिल्डिंग का प्रदर्शन किया।प्रदर्शनी में खेल गतिविधियों की विभिन्न झांकियों पर आधारित यह मंडप युवाओं के आकर्षण का केन्द्र बन गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                               पांच दिन के राज्योत्सव प्रदर्शनी का आज तीसरा दिन था।खेल मंत्री ने इस मौके पर अपने विभाग के मंडप में आकर्षक चित्रों और इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड के जरिए प्रदर्शित 47 प्रकार के खेलों की जानकारी को काफी दिलचस्प बताया। उन्होंने कहा कि इन्हें देखकर खेलों के प्रति नई पीढ़ी में और भी जागरूकता आएगी।  इनमें लॉन टेनिस ,हैण्डबाल, कराटे, बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, कबड्डी, फुटबाल खेल भी शामिल है । जिनका प्रदर्शन डिस्प्ले बोर्ड में किया जा रहा है । यह मंडप खेल प्रेमियों और खिलाड़ियो के लिये आकर्षण का केन्द्र बन गया है।

                                                              इसके अलावा खेल गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता और अनुदान, राष्ट्रीय पदक विजेताओं के लिए नगद पुरस्कार एवं खिलाड़ियो का प्रात्साहन राशि और खेल पुरस्कारों- गुण्डाधूर सम्मान, महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान, शहीद राजीव पांडे पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री टॅªाफी को प्रदर्शित किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close