राज्योत्सव:छत्तीसगढ़ मे हर साल एक मील का पत्थर

Shri Mi
5 Min Read

rajyotsav16बिलासपुर।स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बिलासपुर में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।स्व. लखीराम अग्रवाल की स्मृति आडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय राज्योत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई थी।इस मौके पर मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने कहा कि राज्य में 16 वर्ष के भीतर अभूतपूर्व विकास हुआ है।राज्योत्सव का उद्घाटन करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि राज्योत्सव मनाने का अवसर हमें भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण करके दिया। मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के नेतृत्व में 70 हजार करोड़ रूपये के विकास कार्य हुए है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                      rajyotsavfrontप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राज्य के विकास की सराहना की तथा कहा है कि आने वाले समय में भी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ आगे रहेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि 16 वर्षों में छत्तीसगढ़ विकसित राज्यों के समकक्ष खड़ा हो गया है। राज्य निर्माण ही काफी नहीं वरन उसे सजाना-सवारना भी हमारी जिम्मेदारी है। केवल इन्फ्रास्ट्रेक्चर की बात नहीं हो, बल्कि विकास के लिए जो भी आवश्यकताएं हैं, उनके लिए ध्यान देना है। समाज के मुख्य धारा से कटे शोषित, वंचित लोगों को मुख्यधारा में शामिल करना होगा। राज्योत्सव का उत्साह सदैव बना रहे। हमारी बुनियाद और मजबूत हो।

                                               छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि राज्य एक ऐतिहासिक उंचाईयों पर पहुंचा है और यह बात स्वयं प्रधानमंत्री ने भी कही है। विगत् 13 में वर्षों में राज्य को अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया। छत्तीसगढ़ की अनेक योजनाएं देश में एक माॅडल बनी तथा उन्हें अन्य राज्यों में लागू किया गया।

                                              राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डे ने कहा कि राज्य में हर वर्ष विकास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। हर वर्ष नई उपलब्धि जुड़ी है। राज्य बदल गया है। स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सुधार हुए हैं।

                                                          संभागायुक्त निहारिका बारिक सिंह ने कहा कि 16 वर्ष में राज्य ने बहुत तरक्की की है। इसे हम सभी महसूस कर रहे हैं।शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।

                                             राज्योत्सव के अवसर पर आॅडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास, उद्यान, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, सिंचाई, जिला पंचायत, नगर पालिका निगम, स्वास्थ्य विभाग, आयुष, के्रडा, पी.डब्ल्यू.डी., वन, श्रम विभागों के स्टाॅल लगाए गए थे।स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।अतिथियों के साथ-साथ नागरिकों ने भी इसका आनंद उठाया।

                                        कार्यक्रम में एसपी मयंक श्रीवास्तव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.पी.मौर्य, नगर निगम आयुक्त सौमिल रंजन चैबे, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और शहर के नागरिक उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close