मण्डल के 5 कर्मचारी संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

Shri Mi
2 Min Read

SANRAKSHAबिलासपुर।बिलासपुर रेल मंडल में कार्यरत संरक्षा कोटि के निम्न 05 रेल कर्मचारियों को उत्कृृष्ट संरक्षा सबंधी कार्य संपादन के लिए प्रोत्साहन के रूप मे मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया के करकमलों से नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                        इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी,वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी पी.एन.खत्री, वरि.मंडल यांत्रिक अभियंता एस.के.सेनापती,वरि.मंडल परिचालन प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। पुरस्कृृत कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृृष्ट कार्यों मे 16.05.16 को वरिष्ठ अनुभाग अभियंता त्रिलोक सिह C/W किरोडीमल नगर ने सक्ती रेलवे स्टेशन मे एवं दिनांक 06.03.16 बाराद्वार साइडिंग मे गाडी क्रमांक N/BOX/E के हाॅट एक्सल वैगन को टेªन से बिना अलग किए मरम्मत एवं चक्का बदलने का कार्य किया।

                                          28.10.16को स्टेशन मास्टर पी. वाई. राव द्वारा बधवावारा स्टेशन मे गाडी क्रमांक N/PCMC के हाॅट एक्सल वैगन को कार्य के दौरान डिटेक्ट किया गया ।26.10.16 को यातायात सहायक वेंकटनगर हरि प्रसाद माझी, द्वारा गाडी क्रमांक N/JQSG के हाॅट एक्सल वैगन को कार्य के दौरान वेंकटनगर स्टेशन से गुजरते समय डिटेक्ट किया गया।22.10.16 को यातायात सहायक लोरहा राम किशोर द्वारा गाडी क्रमांक BCN/RSD के हाॅट एक्सल वैगन को कार्य के दौरान लोरहा स्टेशन से गुजरते समय डिटेक्ट किया गया।08.10.16 को पाइंट््समैन अकलतरा बी.एल प्रधान गाडी क्रमांक N/NPSB के हाॅट एक्सल वैगन को कार्य के दौरान अकलतरा स्टेशन से गुजरते समय डिटेक्ट किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close