छजंका का आंदोलन:विधायक ने बांटी फल्ली

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG-20161106-WA0233बिलासपुर/रायपुर।प्रदेश सरकार को चुनावी वादे याद दिलाने रविवार को छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर,रायपुर समेत पूरे प्रदेश में वादा खिलाफी दिवस मनाया। बिलासुर में सियाराम कौशिक की अगुवाई में छजकां कार्यकर्ताओं ने मंत्री अमर अग्रवाल के निवास को घेरने का असफल प्रयास किया। मंत्री के निवास और छजकां कार्यकर्ताओं के बीच में पुलिस ने दीवार का काम किया। इस दौरान सियाराम कौशिक ने राजेन्द्र नगर चौक स्थित बीच सड़क पर बैठकर मुंगफल्ली,चना और लाई का स्टाल लगाया। सियाराम कौशिक ने कहा कि किसानों को 2100 रुपये समर्थन मूल्य और 300 रुपये बोनस देने का वादा तीन साल के बाद भी सरकार ने नहीं निभाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   कांग्रेस विधायक सियाराम की अगुवाई में छजकां कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में फल्ली,चना और मुर्रा डाल कर राहगीरों के बीच बांटा। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और प्रदर्शन कर भाजपा विधायकों को चुनावी वादा याद दिलाया। विधानसभा उपाध्यक्ष बेलतरा विधायक बद्रीधर दीवान के घर के सामने और मंत्री अमर अग्रवाल के आस पास के घरों में भाजपा के घोषणा पत्र को चिपकाया और रास्ते में फेंका।

                                   बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि भाजपा ने चुनाव पूर्व किसानों से किये वादे भूलकर तीन सालों में केवल टाइम पास किया है। किसानों को छला है। इसलिए उनका चुनावी घोषणा पत्र रद्दी के कागज़ से ज्यादा कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी भाजपा विधायक ने किसानों की बात करने की हिम्मत नहीं दिखाई।हमने आज भाजपा के टाइमपास घोषणा पत्र में फल्ली,चना और मुर्रा रखकर लोगों में बांटा है। ताकि भाजपा नेताओं को याद तो याद आए।
इसके पूर्व छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ;जोगीद्ध के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अजीत जोगी ने किसानों से किये गए वादों को याद दिलानेए भाजपा का घोषणा पत्र प्रधानमंत्री मोदी को दिल्ली भेजा था। छजकां कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के विरुद्ध धोखाघड़ी की शिकायत भी पुलिस में की है। इसके अलावा कोर्ट भी जाने की तैयारी में है पार्टी। किसानों को उनका अधिकार दिलानेए  छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ;जोगीद्ध ने 16 नवंबर को विधानसभा घेराव की भी घोषणा की है जिसके अंतर्गत सरकार को ष्राहत दोष् या ष्सत्ता छोड़ोष् का अल्टीमेटम दिया जाएगा।

                               विरोध प्रदर्शन के दौरान बिल्हा विधायक सिया राम कौशिक के साथ विशम्भर गुलहरे, टिकेश प्रताप सिंह,बंटी खान,समीर अहमद, गोविन्द सेठी,अंकित गौरहा, जीतू ठाकुर, बसंत गोरख, मणिशंकर पाण्डेय, मालिक राम डहरिया समेत बड़ी संख्या में छजका कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रायपुर में गिरफ्तारी

राजधानी रायपुर में पांच सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।  पुलिस ने हिरासत में लेकर सभी को केंद्रीय जेल में कुछ समय तक रखने के बाद रिहा कर दिया।  रायपुर स्थित सिविल लाइन्स स्थित कबीर चौक और तेलीबांधा चौक में छजकां कार्यकर्ताओं ने भाजपा के टाइमपास चुनावी घोषणा पत्र में फल्ली चना और मुर्रा  डाल कर लोगो के बींच बांटा। भाजपा को किसान विरोधी सोच वाली पार्टी बताया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और प्रदर्शन कर भाजपा विधायकों को चुनावी वादे याद दिलाए। भाजपा विधायकों के साथ साथ विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान के घर पर घोषणा पत्र चस्पा किया।

विधानसभा घेराव

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के के अध्यक्ष अजीत जोगी ने किसानों से किये गए वादों को याद दिलाने भाजपा का घोषणा पत्र प्रधानमंत्री मोदी को दिल्ली भेजा था। छजकां कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के विरुद्ध धोखाघड़ी की शिकायत भी पुलिस में की है। कोर्ट जाने की बात कहीं जा रही है। 16 नवंबर को छजकां युवा विंग ने विधानसभा घेराव की घोषणा की है। छजकां ने सरकार को राहत दो या सत्ता छोड़ो का अल्टीमेटम दिया देने का एलान किया है।

close