बीपीएल से खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा-अमर

Shri Mi
ewबिलासपुर– लडकियां हमारी शान हैं। महिला क्रिकेट खिलाड़ी उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर देश,प्रदेश और जिले का नाम रोशन करें। सरकार ना केवल महिला खिलाडियों बल्कि सभी प्रतिभावान खिलाड़ि के साथ कदम से कदम मिलकार चलेगी। सेकरसा मैदान में आयोजित बिलासपुर जिला क्रिकेट संघ कार्यक्रम के दौरान यह बातें निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कही। अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर प्रीमियर लीग जल्द ही आयोजित किया जाएगा।जाहिर सी बात है कि इसका फायदा सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगा।
                              cricket sangh1सेकरसा मैदान में आयोजित बिलासपुर जिला क्रिकेट संघ के कार्यक्रम और महिला खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि मैदान में महिला खिला़ड़ियों को देखकर अपार खुशी होती है। बिलासपुर की महिला खिलाड़ियों ने देश और प्रदेश में जिले के नाम रोशन किया है। आने वाले समय में जल्द ही बिलासपुर प्रीमियर लीग शुरू होने वाला है। इसमें राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। जाहिर सी बात है इसका सबसे अधिक फायदा बिलासपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगा। चाहे वह खिलाड़ी महिला हो या पुूरूष अथवा फिर किसी समूह का खिलाड़ी ही क्यों ना हो।
                                                      संक्षिप्त कार्यक्रम में उपस्थित खिला़ड़ियों से अमर अग्रवाल व्यक्तिरूप से रूबरू हुए। उन्होने सभी महिला खिला़ड़ियों से मिलकर प्रोत्साहित किया। अमर ने कहा कि बेटियों ने हर क्षेत्र में समाज का नाम ऊंचा किया है। क्रिकेट दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। इसमें बेटियों ने बाजी मारी है। उन्होंने कहा कि रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह किक्रेट स्टेडियम दुनिया के गिने चुने स्टेडियम में गिनती होती है। आईपीएल मैच होने के बाद छत्तीसगढ़ की पहचान क्रिकेट जगत में हुई है।
                                                        treमंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम की प्रशंसा की है। अब हमारा राज्य बीसीसीआई से संबंध हो गया है। हमारे खिलाड़ी रणजी ट्रॅाफी मैच में लगातार पैठ बना रहे हैं। बिलासपुर में राज्य का खेल प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण दो तीन महीने में पूरा हो जायेगा।  राज्यभर के खिलाड़ी यहां विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेंगे। अमर ने कहा कि स्टेडियम या केन्द्र निर्माण होने से कहीं ज्यादा गौरव हमें अपने राज्य के पुरूष एवं महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रर्दशन और जीतने के बाद हासिल होगा।
                                                       उन्होंनें खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रर्दशन कर अपना और प्रदेश- देश का नाम दुनिया में रोशन करने कहा। अमर अग्रवाल ने बिलासपुर की ग्रीन इण्डिया टीम की धाकड़ खिलाड़ी यशी और महिला खिलाड़ी श्रद्धा वैष्णव की जमकर तारीफ की। उन्होने खासतौर पर मूक बधिर खिलाड़ी श्रद्धा को उसकी उपलब्धि के लिए विशेष बधाई दी। अमर अग्रवाल ने महिला खिलाड़ियों को खेल किट का वितरण किया।
अन्डर 19 प्रतियोगिता को तैयार
                              बिलासपुर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश की अन्डर 19 महिला खिलाड़ियों ने सेकरसा में जमकर पसीना बहाया है। टीम में प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों का चयन किया गया है। महिल खिलाड़ियों ने ब्याज खिलाड़ियों के साथ अभ्यास किया है। आज मंत्री महोदय ने बीपीएल मैच को लेकर जो भी कहा उसका फायदा बिलासपुर की क्रिकेट प्रतिभाओं को जरूर मिलेगा।
                               विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश की अन्डर 19 की टीम सेन्ट्रल जोन खेलने इंदौर जा रही है। प्रतियोगिता 11 नवम्बर से होना है। छत्तीसगढ की टीम को इस दौरान विदर्भ, मध्यप्रदेश,राजस्थान और उत्तर प्रदेश से मैच खेलना है। पूरा विश्वास है कि टीम और खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान अपनी पहचान जरूर छोडेंगी।आज मंत्री महोदय ने श्रद्धा वैष्णव और यशी पाण्डेय की तारीफ की है। दोनों ही खिलाड़ी बिलासपुर से हैं। हमे अपने सभी महिला खिलाड़ियों पर गर्व है। केशरवानी ने बताया कि प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया के प्रयास से क्रिकेट जगत में ना केवल प्रदेश बल्कि बिलासपुर की महिला और पुरूष खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर मिल रहा है।
                                   सेकरसा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर किशोर राय, निगम सभापति अशोक विधानी, भाजपा नेता रामदेव कुमावत, पार्षद सुब्बाराव, वेंकटेंश, राजेश मिश्रा, मुकुल तिवारी, राजेश तिवारी समेत कई वरिष्ठ और वर्तमान खिलाड़ी मौजूद थे।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close