स्कूल बंक करने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- पंचायत शिक्षकों पर बिना सूचना और अवकाश के गायब रहने पर कार्यवाही की जाएगी। पंचायत शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। कलेक्टर ने गायब स्कूल से नदारद रहने वाले शिक्षकों की कुण्डली बनाने का आदेश दिया है। मामले में ब्लाक स्तर पर नोडल अधिकारी रिपोर्ट तैयार कर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेपी मौर्य को रिपोर्ट करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सीपत में 15 नवंबर को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। नोडल अधिकारी ए.के. धीरही होंगे। बिल्हा विकासखण्ड के बिटकुली में 15 नवंबर को बी.पी.लहरे सहायक परियोजना अधिकारी बनाया गया है।  कोटा के पंचायत खुरदूर में 15 नवंबर को  एच.कुजूर लेखाधिकारी,तखतपुर के ग्राम पंचायत चनाडोंगरी में 15 नवंबर को ओम पाण्डेय परियोजना समन्वयक, गौरेला ग्राम पंचायत नेवसा में 15 नवंबर को गायत्री नेताम सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को नोडल बनाया गया है। मरवाही के ग्राम पंचायत नवाटोला लोहारी में 15 नवंबर को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पेण्ड्रा, मस्तूरी के ग्राम पंचायत पंधी में 17 नवंबर को ए.के.धीरही उप अंकेक्षक पंचायत, बिल्हा के ग्राम पंचायत पासीद में 17 नवंबर को बी.पी. लहरे सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत, कोटा के ग्राम पंचायत अमाली में 17 नवंबर को एच.कुजूर लेखाधिकारी जिला पंचायत ग्राम  सभा में उपस्थित रहेंगे।

                                       इसी तरह तखतपुर के ग्राम पंचायत करनकापा में 17 नवंबर को ओम पाण्डेय, गौरेला के ग्राम पंचायत बेलपत में 17 नवंबर को गायत्री नेताम , मरवाही के ग्राम पंचायत मड़वाही में 17 नवंबर को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पेण्ड्रा, बिल्हा के ग्राम पंचायत बिजौर में 22 नवंबर को बी.पी. लहरे, मस्तूरी के ग्राम पंचायत कौवाताल में 22 नवंबर को ए.के.धीरही, बिल्हा के ग्राम पचांयत गोढ़ी में 24 नवंबर को बी.पी.लहरे, मस्तूरी के ग्राम पंचायत टिकारी में ए.के.धीरही , मस्तूरी के ग्राम पंचायत मस्तूरी में 28 नवंबर को  ए.के.धीरही और बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जलसों में 28 नवंबर को आयोजित ग्राम सभा में बी.पी.लहरे को पंचायत नोडल अधिकारी बनाया गया है।

close