मनीषियों ने दी भारतीय संस्कृति को दिशा- अमर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

namdev samak ke sant siromanti janti me shamil huye mantri amar agrawl (1)बिलासपुर—निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने आज नूतन चैक सरकण्डा स्थित संत नामदेव जयंती समारोह कार्यक्रम में शिरकत किया। अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। महान संत नामदेव को नमन् करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने को कहा । अग्रवाल ने कहा संत नामदेव भारतीय समाज में सामाजिक सौहार्द के अग्रदूत थे। उनके विचार आज भी जनमानस मेंं प्रासंगिक हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत मनीषियों की देन है। हमारा सौभाग्य है कि संत नामदेव जैसे महर्षि हमारे बीच थे। आज 786 साल पहले भारत की पवित्र भूमि पर महान संत नामदेव ने जन्म लिया। हमारी साझी परंपरा और संस्कृति को नई दिशा दी। उन्होने देश की सभ्यता, संस्कृति को दिशा बोध कराया। अमर अग्रवाल ने कहा कि संत और महर्षियों का जन्म लोगों को मानवीय मूल्यों को परिचित करना है।

          कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर किशोर राय ने की। इस अवसर पर नामदेव समाज के पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया।  मंत्री अमर अग्रवाल ने इस मौके पर नामदेव समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

अमर करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

                   निकाय मंत्री अमर अग्रवाल 14 नवम्बर सोमवार को नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। दोपहर 12 बजे व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में चंद्रपुरिहा कसौधन वैश्य के प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होगें। दोपहर 1 बजे तोरवा स्थित गुरूनानक स्कूल में गुरूनानक जयंती कार्यक्रम में आयोजित लंगर छकेंगे। कोनी स्थित पं.सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

close