कांग्रेसियों का नोटबंदी के खिलाफ राष्ट्रपति को पत्र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

CONGRESS BAITHAK 002बिलासपुर— जिला कांग्रेस कमेटी ने आज राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर केंद्र सरकार की अव्यवहारिक नीतियों के खिलाफ पत्र दिया है। कांग्रेसियों ने यकायक पांच सौ और एक हजार के नोटों को बंद  करने का भी विरोध किया। जिला कलेक्टर कार्यलाय पहुंचकर अधिकारी को कांग्रेसियों ने बताया कि केन्द्र सरकार की मनमानी से देश में आर्थिक आपात काल जैसी स्थिति बन गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     राषट्रपति के नाम पत्र देते हुए शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला प्रदेश  कार्यकारिणी सदस्य शेख गफ्फार,निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नज़िरुद्दीन,प्रदेश सचिव पंकज सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह,ऋषि पाण्डेय,पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल ने कहा कि केंद्र  सरकार के हडबडी में लिया गया निर्णय आम जन जीवन को तबाह कर दिया है। सरकार को कालाधन नकली नोट कालाबाजारी को रोकने के लिए कार्ययोजना पहले तैयार कर लेना चाहिए था। ऐसा कर अफरातफरी से बचा जा सकता है। प्रत्येक आदमी आसानी से सुविधाजनक तरीके से अपनी जमा पूंजी बदल सकता था। जल्दबाजी में निर्णय लेने के पीछे का मकसद समझ से परे है। लेकिन जनता बहुत परेशान है।

              कांग्रेसियों ने जिला अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम 9 सूत्रीय मांग सौपते हुए कहा कि आम आदमी, मजदूर किसान गृहणी छोटे व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंको के ज्यादतर एटीएम बंद है। वित्त मंत्री के दावे को खोखला साबित कर रहे है। सामाजिक कामो मेंं लोगो को परेशानी हो रही है। मरीज इलाज के लिए पैसे के आभाव में दर -दर भटक रहे हैं। सरकार ने 2000 के नोट बाज़ार में जारी कर दिया है लेकिन छोटे नोटों की कमी से रूपये का अवमूल्यन हो रहा है। लोग 1500 और 12000 में 2000 के नोट ले रहे है। इससे अप्रत्यक्ष रूप से कालाबाजारी को बढ़ावा मिला है। कांग्रेसियोंने बताया कि एटीएम में पर्याप्त करेंसी नहीं है। इस परेशानी से जनता को तत्काल राहत दी जाए।  कैंसर हृदयघात, किडनी जैसे गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। लचर व्यवस्था के चलते बैंको में अप्रिय स्थिति निर्मित हो रही है। केन्द्र सरकार के तुगलकी फरमान से आम जन जीवन परेशाने है लेकिन जबकि पूंजीपतियों पर कोई प्रभाव नही है। इससे जाहिर होता है कि नोटबंद अभियान की जानकारी उद्योगपतियों को पहले से ही थी।

              राष्ट्रपति के नाम  दिए ज्ञापन के समय राकेश सिंह, अजय यादव, हर्मेंद्र शुक्ला, तरु तिवारी, सुभाष ठाकुर, पुष्प मिश्र, गोयल उमेश कश्यप, दुर्गेश ठाकुर, जनक बंधे, अशोक गोंड, नारायण सिंह, अजय मल्लू , नवीन  दुबे, पूना राम कश्यप, शकुन सागनी, हीरा यादव, उमेश मौर्य समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

close