कांंग्रेसियों ने की अभियंता पर कार्रवाई की मांग

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

congress- panjaबिलासपुर—-जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस कप्तान से मिलकर पीडब्लूडी अभियंता की शिकायत की है। कांग्रेसियों ने बताा कि इंजीनियर ने वार्ड पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल पर अपमान जनक टिपण्णी की है। कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक से अभियंता के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      कांग्रेसियों ने बताया कि 8 नवम्बर को गाँधी चौक से तोरवा तक फोर लेन सडक का निर्माण और अव्यवस्था पर सोशल मीडिया में पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल ने अपने विचारों को सार्वजनिक किया था। शैलेन्द्र ने पोस्ट में धीमी गति और प्रशासनिक लचर व्यवस्था पर अपने विचारों को रखा था। पीडब्लूडी उप अभियंता ने फोन पर जनप्रतिनिधियो के खिलाफ भ्रष्टाचारियो जैसे अपशब्द का इस्तेमाल किया।

                            शैलेन्द्र ने बताया कि दोनों के बीच बातचीत के रिकार्ड को सोशल मिडिया से दुष्प्रचार किया जा रहा है।निर्वाचित जनप्रतिनिधि की छबि  को धक्का लगा है। रिकार्ड को सोशल मीडिया में पोस्ट कर जन प्रतिनिधियों को अपमान किया जा रहा है। ऐसा करना लोक सेवा आचरण नियम का उल्लंघन है। नियम के खिलाफ जाने वाले अधिकारी के खिलाफ पुलिस कार्यवाही होनी चाहिए।

                   शैलेन्द्र ने पुलिस कप्तान को बताया कि अधिकारी मनमानी में उतर गये हैं। भाजपा सरकार का नियंत्रण प्रशासन पर नही रहा। ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ में शासन ने प्रशासन के सामने घुटने टेक दिया है। पुलिस कप्तान से मुलाकात के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शेख गफ्फार, नेता प्रतिपक्ष शेख नाजिरुद्दीन, शिवा मिश्रा, ऋषि पाण्डेय, पञ्च राम सूर्यवंशी,तरु तिवारी, शैलेन्द्र जायसवाल,मनोज शुक्ला, अब्दुल तस्लीम, विक्की आहूजा विशेष रूप से उपस्थित थे।

लोकआचरण नियम का उल्लंघन

            किसी निर्वाचित प्रतिनिधि का आवाज टेप करना अपराध है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर आवाज को फैलाना गलत है। अधिकारियों की तानाशाही को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हम आज पुलिस कप्तान से मिले हैं। कल सीई का घेराव करेंगे। जब तक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है कांग्रेस चुप नहीं बैठने वाली है। जरूरत पड़ी तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरेगी। अभियंता छत्तीसगढ़ आचरण संहिता का उल्लंघन किया है।

                                                                                                 शैलेन्द्र जायसवाल, कांग्रेस पार्षद प्रवक्ता नगर निगम बिलासपुर

 

Share This Article
close