एसईसीएलःस्थापना दिवस पर गुदगुदाएंगे एहसान कुरैशी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Press PHOTO 21-11-16 1बिलासपुर— मिनी रत्न एसईसीएल 25 नवम्बर को अपना 30 वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध हास्य कलाकार एहसान कुरैशी के अलावा तनुश्री शंकर डांस ग्रुप की प्रस्तुति विशेष होगी। स्वामी सुखबोधानंद का कार्पाेरेट व्याख्यान भी होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भारत सरकार का मिनी रत्न साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड 25 नवम्ब को 30वाॅं स्थापना दिवस मनाएगा। स्थापना दिवस पर देश के प्रसिद्ध कलाकार अपना कार्यक्रम पेश करेंगे। एसईसीएल जनसम्पर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार स्थापना दिवस पर इस बार भी हमेशा की तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कोलकाता से तनुश्री शंकर डांस ग्रुप की भव्य प्रस्तुति होगी।

कार्यक्रम 28 नवंबर को वसंत विहार मैदान शाम 7 बजे से शुरू होगा। डासं ग्रुप की संयोजिका तनुश्री शंकर ने परम्परागत और भारतीय नृत्य दोनों के समावेश से आकर्षक नृत्य कला का विकास किया । तनुश्री डांस ग्रुप भारत के अलावा विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। सास्कृतिक संध्या में दी ग्रेट इण्डियन लाफ्टर चैलेंज फ्रेम प्रसिद्ध कामेडियन एहसान कुरैशी बिलासपुर वासियों को गुदगुदाएंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि 29 नवंबर सुबह 10 बजे से वसंत विहार स्थित रविन्द्र भवन में कार्पाेरेट गुरू और प्रख्यात विचारक बैगलुरू के स्वामी सुखबोधानंद कार्पोरेट पर व्याख्यान देंगे।

close