बेलतरा विधानसभा भ्रमण करेगा किसान न्याय यात्रा दल

BHASKAR MISHRA

IMG-20161122-WA0184बिलासपुर—जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में किसान अधिकार न्याय यात्रा का तीसरा चरण बुधवार से शुरू होगा। यात्रा के पहले राजेन्द्र शुक्ला और अन्य कांग्रेस बहतराई चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यात्रा दल को दोपहर 12 बजे बेलतरा विधानसभा के बहतराई चौक से वरिष्ठ कांग्रेसी हरी झण्डी दिखाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     जिला कांग्रेस महासचिव अनिल चौहान ने बताया कि यात्रा बहतराई चौक से आरम्भ होकर होकर बिजौर, डबहीपारा, परसाही होते हुए उर्तुम में समाप्त होगी। दूसरे दिन गुरूवार को दोपहर 12 बजे मदनपुर से सिंघरी, भरवीडीह, लखराम होते हुए अकलतरी में खत्म होगी। यात्रा का चौथा चरण बिल्हा विधानसभा के बोदरी से 27 नवम्बर रविवार को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। यात्रा में शामिल सभी कांग्रेसी और ग्रामीण बोदरी से चकरभांठा बस्ती, धमनी, कडार, गया होते हुए बुन्देला में पहुंचेंगे। चौथे चरण के दूसरे दिन  सोमवार को मुड़ीपार से दोपहर 12 बजे यात्रा प्रारम्भ होकर रहंगी, मोहभट्टा, सल्फा, पेंड्रीडीह, हरदी, बिल्हा मोड़, धौराभांठा होते हुए मोहदा में समाप्त होगी।

                                 अनिल चौहान ने बताया कि अभी तक राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में किसान न्याय अधिकार यात्रा को लोगों को आम  जनता से जमकर समर्थन मिला है।राजेन्द्र शुक्ला का जगह जगह किसान, मजदूर, महिला, अनुसूचित जाति,जनजाति और युवाओं ने भव्य स्वागत कर पद यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।

close