उपचुनाव में जीत नोटबंदी के फैसले पर जनता की मुहर-कौशिक

Shri Mi

DLK2रायपुर।बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने उपचुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जताते  हुए इस जीत हुए के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बहुत-बहुत बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उपचुनाव को नोटबंदी फैसले का लिटमस टेस्ट मान रही थी लेकिन चुनाव परिणाम कांग्रेस पार्टी के लिए ऑखे खोलने वाला साबित हुआ। उपचुनाव में भाजपा को जीता कर जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोट बंदी के फैसले पर अपनी सहमति की मुहर लगा दी है और अब कांग्रेस पार्टी को नकारात्मक राजनीति छोड़ सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                                     भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि रायपुर से दिल्ली तक भाजपा सरकार जनता के लिए कार्य करने वाली सरकार है। हर योजना हर फैसले से पहले राष्ट्र हित व जनहित पर विचार कर निर्णय होता है और आज के उपचुनाव का परिणाम भाजपामय होना इस बात को दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।
                           कौशिक ने कांग्रेस पार्टी द्वारा नोटबंदी के दुष्प्रचार के बाद भी भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री ,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, विजयी  उम्मीदवार एवं चुनाव में कार्य करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close