संरक्षा में चूक बर्दास्त नहीं…विशेष अभियान चलाया जाए—सत्येन्द्र कुमार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Safety Meetingबिलासपुर—रेल-दुर्घनाओं के मद्देनजर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक सत्येन्द्र कुमार ने विडियो कांफेंसिंग कर मुख्यालय अधिकारियों, तीनों मंडल प्रबंधकों और अधिकारियों की संरक्षा बैठक ली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               महाप्रबंधक ने गाडियों की हाल में हुई दुघर्टनाओं के कारणों पर चर्चा कर खामियों को दूर करने को कहा। सख्त निर्देश दिया कि संरक्षा से जुडे सभी पहलुओं पर ध्यान देकर कमियों का गहन निरीक्षण किया जाए। एक माह का विशेष अभियान चलाकर परिचालन से संबंधित सभी अवरोधों और कमियों को दूर किया जाए। महाप्रबंधक ने ट्रेकों की संरक्षा दृृष्टि से गहन जाॅच हर स्तर पर करने को कहा। मंडल प्रशासन संरक्षा को और बेहतर करने आधुनिक यंत्र से संभावित फ्रेक्चरों का पता लगाएं।

टीमों ने की सघन जांच

महाप्रबंधक के निर्देश के बाद सक्रियता दिखाते हुए बिलासपुर रेल मंडल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने टीम के साथ उस्लापुर घुटकू सेक्शन में पटरियों का औचक निरीक्षण किया। आधुनिक यंत्र की सहायता से पटरियों में संभावित फ्रेक्चरों की जांच की। अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी ने उमरिया सेक्शन में पटरियों का मुआयना किया।

साल भर संरक्षा संगोष्ठी

                      रेल प्रशासन ने बताया कि ट्रेन संचालन संरक्षा पर साल भर समय समय पर कर्मचारियों के बीच मंडल स्तर पर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है। संगोष्ठियों के अलावा रेलवे के आलाधिकारी आकस्मिक निरीक्षण किया जाता है। संरक्षा अभियान चलाकर पोस्टर, बुलेटिन वितरण किया जाता है। हर महीने मंडल के सभी सेक्शनों में रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान चलाया जाता है। प्रति तीन किमी पर पटरियों की निगरानी के लिए गैंगमेन की ड्यूटी दो पालियों में लगाई जाती है।

close