किसानों से सरकार ने किया विश्वासघात…राजेन्द्र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20161123-WA0006बिलासपुर—किसान अधिकार न्याय यात्रा का तीसरे चरण का आगाज आज अरपा पार बेलतरा विधानसभा के बहतराई हुआ। यात्रा से पहले जिला ग्रामीण अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला ने बहतराई चौक में सभा को संबोधित किया। सभा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सभा को संबोधित करते हुए सभी नेताओं ने राज्य और केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। सूखा राहत और फसल बीमा विरतण में भी धांधली का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से नाखुश है। इस मौके पर सभी नेताओं ने केन्द्र सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि चंद लोगों को खुश करने के लिए ही नोटबंदी अभियान चलाया गया है। पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर देश की जनता से धन निकालने के लिए ही प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का अभियान चलाया है।

राजेन्द्र शुक्ला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अधिकार न्याय यात्रा को किसानों,मजदूरों,मध्यमवर्गीय जनता और गरीबों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोग भाजपा सरकार से तंग आ चुके हैं। किसानों को ना तो पानी मिल रहा है और ना ही खाद। गांव की जनता खून की आंसू रो रही है। साल 2018 में राज्य सरकार को जनता सबक सिखाकर रहेगी। कांग्रेस की सरकार हर हालत में बनेगी।

                       राजेन्द्र ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद प्रदेश सरकार ने किसानों से किए वादे को भूला दिया है। किसानों ना तो बोनस मिला…और ना ही धान का समर्थन मूल्य।जनता भयंकर आक्रोश में है। वादा खिलाफी की सजा देने के लिए तैयार बैठी है। सभा को भुनेश्वर यादव, विनोद दिवाकर आशीष सिंह, विवेक बाजपायी, चंद्रप्रकाश बाजपायी,रमेश कौशिक झगरराम सूर्यवंशी शेख नज़रुद्दीन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अनिल सिंह चौहान अजय सिंह विष्णु यादव  विनोद साहू अभिषेक सिंह राजा, साखन दर्वे अभयनारायण राय, विजय वर्मा सुनील शुक्ला सुभाष ठाकुर मणि वैष्णव लक्ष्मीनाथ साहू अनिल यादव भावेंद्र गंगोत्री गौरव दुबे समेत भारी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

उरतुम में सभा का आयोजन

बेलतरा विधासभा दो दिवसीय किसान अधिकार न्याय यात्रा  पहले दिन का समापन उरतुम में हुआ। इसके पहले राजेन्द्र शुक्ला के अगुवाई में कांंग्रेस का जत्था बहतराई सभा के बाद करीब एक बजे रवाना हुआ। कांग्रेस के पदयात्रा में स्थानीय लोगों ने भी शिरकत किया। पदयात्री बिजौर ,परसाहि से उरतुम पहुँची। उरतुम में राजेन्द्र शुक्ला ने ग्रामीणों की सभा को संबोधित किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार की रीति और नीति को आम लोगों के सामने रखा। रमन सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया।

Share This Article
close