छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मिलेगा दस-दस हज़ार एडवांस

Shri Mi
1 Min Read

CM-Photo(6)रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर राज्य के तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को नवम्बर के वेतन में से दस-दस हजार रूपए का एडवांस दिया जाएगा। प्रदेश के दो लाख से ज्यादा कर्मचारियों को उसका लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को उनके दफ्तरों में इस महीने की 28, 29 और 30 तारीख को आहरण और संवितरण अधिकारी इस राशि का वितरण करेंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    मुख्यमंत्री ने गुरुवार को वित्त विभाग के अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सीएम ने जिला कलेक्टरों को भी कहा है कि वे अपने-अपने जिलों में इन कर्मचारियों को दस-दस हजार रूपए एडवांस के वितरण कार्य की निगरानी करें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close