स्टोव फटने से तीन घरों में आग…एक व्यक्ति की हालत गंभीर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20161124-WA0016बिलासपुर—पेण्ड्रा में स्टोव फटने से एक मकान में लाग गयी। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गयी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग से झुलसे व्यक्ति का इलाज इस समय सिम्स में चल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     पेन्ड्रा आजाद चौक वार्ड के एक मकान में स्टोव फटने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। देखते ही देखते आग ने पड़ोसियों के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। किसी तरह दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया।

                    जानाकारी के अनुसार झांसी उत्तरप्रदेस निवासी संजय परिवार के साथ आजाद चौक में एक मकान में रहता था। संजय चाट का ठेला लगाता है। घटना के दिन संजय अपने परिवार के साथ गुपचुप बना रहा था। इसी दौरान तेज आवाज के साथ स्टोव फट गया। आग कमरे में फैल गयी। इसी बीच संजय कुशवाहा भी आग की चपेट में आ गया।किसी तरह संजय को आग से बाहर निकाला गया।

                    देखते ही देखते आग संजय के पड़ोसी रामाधार सोंधिया, राजेश सोंधिया और रिश्तेदार कंचन कुमार के घर को भी चपेट में ले लिया। रिहायशी इलाके में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय महकमा मौके पर पहुंच गया। संजय को फौरन पेण्ड्रा हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। इस बीच फायर ब्रिग्रेड की टीम ने तीनों मकान में लगे आग को किसी तरह काबू किया।

                         आगजनी में रामाधार सोंधिया, राजेश सोंधिया और कंचन कुमार का मकान जलकर स्वाहा हो गया है। पीडित परिवारो को एसडीएम ऋचा चौधरी ने मुआवजे के रूप में 5-5 हजार की सहायता राशि दी है।आग से झुलसे संजय कुछवाहा को पेण्ड्रा स्वास्थ्य केन्द्र से गंभीर हालत में बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है। सिम्स के बर्न यूनिट में भर्ती संजय कुशवाहा कि स्थित काफी नाजुक बतायी जा रही है।

close