अब फैक्ट्रियों के लाइसेंस रिन्यूअल ऑनलाइन होंगे

Shri Mi
2 Min Read

cg_gov_logoरायपुर।छत्तीसगढ़ में औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा सेवाओं को ऑनलाईन कर दिया है। उद्योग व्यापार जगत से जुड़े लोगों की सुविधा के लिए ‘ इज ऑफ डुइंग बिजनेस’ के तहत ऐसा किया गया है। कारखानों के लाइसेंस नवीनकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन एक दिसम्बर 2016 तक ऑनलाइन भेजे जा सकते हैं। मुख्य कारखाना निरीक्षक अविनाश चम्पावत ने बताया कि ‘इज ऑफ डुइंग बिजनेस’ के तहत अब किसी भी उद्योगपति या उनके प्रतिनिधियों को किसी भी कार्य के लिये औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यालय आने की और किसी भी कर्मचारी जरूरत नहीं रह गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   अब कारखानों को उनके नक्शे का अनुमोदन, आन साईट आपात योजना अनुमोदन, लायसेंस प्राप्ति, लायसेंस नवीनीकरण जैसे कार्यों के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। ये समस्त कार्य अब आन लाईन किये जा रहे है। इसके लिये श्रम विभाग की वेबसाईट सीजीलेबरडॉटएनआईसीडॉटइन (cglabour.nic.in ) में लॉगइन कर इन समस्त सेवाओं के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

                              कारखानों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर  1800.233.2021 भी शुरू किया गया है, जहां इस संबंध में किसी भी प्रकार की पूछताछ की जा सकती है। हेल्पलाइन नंबर  1800.233.2021 वेबसाईट पर उपलब्ध है।

                              औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा संचालनालय द्वारा एक और महत्वपूर्ण सेवा प्रदान की जा रही है। वह है सक्षम व्यक्ति प्रमाण पत्र जारी किया जाना, इसके लिए भी समस्त कार्यवाही आनलाईन ही की जा रही है। इस संबंध में मुख्य कारखाना निरीक्षक द्वारा नये तथा पुराने आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close