नोटबंदी:पांच सालो में डबल होगी भारत की इकोनॉमी

Shri Mi
2 Min Read

scinex milanm photo  (1)बिलासपुर।नगरीय प्रशासन, उद्योग, वाणिज्यककर मंत्री अमर अग्रवाल सोमवार को डी.पी. विप्र महाविद्यालय बिलासपुर में साइनेक्स मिलेनियम विज्ञान प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल है।उद्योग मंत्री ने कहा कि अभी कई क्षेत्रों में नए-नए रिसर्च व डेवलपमेंट की जरूरत है। स्टार्टअप इण्डिया एक अभिनव पहल है। युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ इसकी शुरूआत करनी चाहिए। छ.ग. के 120 युवाओं ने स्टार्टअप इण्डिया में रजिस्टेªशन कराया है। यह एक शुरूआत है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               इस मौके पर मौजूद स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से प्रतिभाएं सामने आती है और उन्हें अवसर मिलता है। इस महाविद्यालय में यह अनूठा प्रयोग विगत 12 वर्षों से हो रहा है। कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के विद्यार्थी देश में हो रहे नए रिसर्च, नए आइडिया के साथ अपने माॅडल बनाते है। हजारों छात्र-छात्राएं इसमें हिस्सा लेते है। हर व्यक्ति को अपनी प्रतिभा का उपयोग करने का अवसर मिले यदि सरकार की ऐसी नीति हो तो कोई भी तकनीक के आयात करने की जरूरत नहीं है।

                             अमर ने डिमनीटाइजेशन से भविष्य में पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में छात्रों को बताया कि अभी तो तकलीफ में रही है, लेकिन आने वाले समय में भविष्य उज्जवल है।उन्होंने बताया जिन देशों ने कैशलेस ट्रांजेक्शन को अपनाया वहाॅ गरीबी कम हुई है।

                               विमुद्रीकरण से आने वाले 5 वर्षो में भारत की इकाॅनामी डबल हो जाएगी। हमारे युवाओ के हिस्से में एक विकसित भारत आएगा। उन्होंनंे विद्यार्थियों से अपील कि की देश के उत्थान के लिए वे नए-नए आइडिया लेकर आए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close