दो दिन में पन्द्रह हजार क्विटंल धान का उठाव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

dhaan khridiबिलासपुर—राइस मिलर्स हड़ताल खत्म होlते ही मात्र दो दिन में करीब पन्द्रह हजार क्विंटल धान का उठाव विभिन्न समितियों से हुआ है। पिछले पन्द्रह दिनों में विभिन्न केन्द्रों में 3 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी हुई है। उठाव नहीं होने से धान जाम हो गया था। तौल नहीं होने से किसानों में आक्रोश था। सरकार के फटकार पर राइसमिलर्स ने धान का उठाव शुरू कर दिया है। धान उठाव के बाद किसान और समितियों ने राहत की सांस ली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  मालूम हो कि 15 नवंबर से बिलासपुर जिले के सभी 93 समिति और 113 केेन्द्रों में पंजीकृत किसान पहुंचकर धान बेंच रहे हैं। एक जानकारी के अनुसार पिछले पन्द्रह दिनों में 3 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। राइस मिलर्स संघ के हड़ताल में जाने से धान उठाव नहीं हो रहा था। समितियों में धान जाम हो जाने से किसानों के धान की खरीदी रूक गयी थी। किसानों को हो रही परेशानी के मद्देनजर सरकार के कड़े रूख के सामने मिलर्स संघ को झुकना पड़ा। मात्र दो दिन में ही राइस मिलर्स ने विभिन्न समितियों से करीब पन्द्रह हजार क्विंटल धान का उठाव कर लिया है।

सरकार के सख्त रूख के बाद मिलरों ने रविवार को हड़ताल खत्म कर पंजीयन के बाद धान उठाव शुरू किया। पंजीकृत राइस मिलर केन्द्रों में गाडिय़ां लगाकर रात दिन धान का उठाव कर रहे हैं। धान उठाव में तेजी के चलते किसान अपनी फसल को बिना किसी परेशानी के विक्री करने लगे हैं।

जिला सहकारी बैंक कर्मचारी शशांक शेखर दुबे ने बताया कि धान खरीदी के लिए सरकार ने बैंक को 30 करोड़ राशि दी है।  धान बिक्री के बाद किसानों की राशि आन लाइन बैंक में जमा हो रही है। चेक से भी भुगतान किया जा रहा है।

close