एसईसीएल स्थापना दिवस पर अहसान ने जमाया रंग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

press photo 29-11-16 2बिलासपुर—एसईसीएल स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वसंत विहार स्थित ग्राऊण्ड में तनुश्री शंकर डांस ग्रुप, कोलकाता की मनमोहक प्रस्तुती ने दिल जीत लिया। नृत्य विधा में हास्य का तड़का लगाने वाले कामेडियन,ग्रेट इण्डियन लाफ्टर चैलेन्ज फेम हास्य कलाकार अहसान कुरैशी ने लोगों को लोटपोट कर दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             स्थापना दिवस पर एसईसीएल मैदान में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोलकाता की मशहूर तनुश्री शंकर डान्स ग्रुप ने शहरवासियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। भारतीय और पाश्चात्य नृत्य विधाओं का मिश्रित प्रस्तुति को दर्शकों ने मुक्त कंठ से सराहा। नृत्य ग्रुप ने कर्नाटक एवं हिन्दुस्तानी शैली से लेकर आधुनिक बाॅलीवुड गानों पर जीवंत प्रदर्शन किया। इसके अलावा मशहूर कामेडियन को लोगों ने हाथों हाथ लिया। अहसान कुरैशी ने कुछ ऐसा समा बांधा कि लोग जहां बैठे थे वहीं के होकर रह गए। देर रात तक कहकहों का दौर चलता रहा। अहसान कुरैशी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों को लोटपोट कर दिया।

सुखबोधानंद का आख्यान

              आज 10 बजे वसंत विहार स्थित रविन्द्र भवन में कारपोरेट गुरू स्वामी सुखबोधानंद का आख्यान आयोजित किया गया। सुखबोधानन्द ने कारपोरेट एवं निजी जीवन की सफलता, समरसता, शांति और  सतत विकास के टिप्स दिये। लगभग 3 घंटे के कार्यक्रम में स्वामी ने कारपोरेेट एवं निजी जीवन पर पूछे गए प्रश्न का सहजता से उत्तर दिया। मालूम हो कि स्वामी सुखबोधानंद को देश में काॅरपोरेट गुरू एवं वक्ता  के रूप में जाना जाता है।

                       कार्यक्रम के पूर्व रविन्द्र भवन में एसईसीएल अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बी.आर. रेड्डी ने सुखबोधानन्द का आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर निदेशक कार्मिक डाॅ. आर.एस. झा, निदेशक तकनीकी संचालन कुलदीप प्रसाद, निदेशक तकनीकी योजना/परियोजना पी.के. सिन्हा भी उपस्थित थे।

close