छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों से भरे जाएंगे पुलिस के पद

Shri Mi
2 Min Read

cg_policeरायपुर।पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 04 नवीन भारत रक्षित वाहिनियों के लिए आरक्षक (जी.डी.) के 2700 पद एवं आरक्षक ट्रेडमेन (वाटर कैरियर/स्वीपर/कुक/धोबी/नाई) के रिक्त 276 पद की भर्ती ऑनलाईन आवेदन केवल 16 जिलों के स्थानीय निवासी पुरूष/महिला अभ्यर्थियों से दिनाँक 25.11.2016 से 15.12.2016 तक मंगाए गये हैं। छत्तीसगढ़ सश्स्त्र बल में पहली दफा विज्ञापित पदों में से 10% पद महिला अभ्यर्थियों के लिये आरक्षित है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    भारत सरकार के निर्देशानुसार 75% ख़ाली पदों की पूर्ति छत्तीसगढ़ राज्य के चिन्हांकित 08 नक्सल प्रभावित जिले जिनमे बीजापुर, सुकमा, बस्तर, दन्तेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, कोण्डागांव एवं राजनांदगांव एवं 25% रिक्त पदों की पूर्ति 8 अन्य नक्सल प्रभावित जिले जशपुर, कोरिया (बैकुण्ठपुर), सरगुजा, बलरामपुर, धमतरी, महासमुन्द, गरियाबंद एवं बालोद के स्थानीय निवासियों से की जावेगी।

                       दस्तावेज चेकिंग के दौरान संबंधित जिले का स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र संलग्न पाये जाने पर ही भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरण में शामिल होने की अनुमति दी जावेगी। अतः अभ्यर्थी यह सुनिष्चित कर ले कि, वे जिस जिले के लिये आवेदन कर रहें हैं उस जिले के स्थानीय निवासी हों।

                 पुलिस विभाग के वेबसाईट www.cgpolice.gov.in में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विज्ञापन, निर्देंश, ऑनलाईन आवेदन-पत्र एवं भरने की विधि और भी कई जानकारी मौजूद है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close