बस्तर के आंगनबाडी़ केंद्र होंगे हाईटेक

Shri Mi
2 Min Read

4230_0नईदिल्ली।केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर अंचल में 700 आंगनबाडी़ केन्द्रांे को बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लेस करने राज्य सरकार को हर संभव मदद दी जाएगी। छत्तीसगढ़ की महिला और बाल विकास मंत्री रमशीला साहू को शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा। रमशिला साहू ने कहा कि बस्तर जैसे आदिवासी अंचलों मे आंगनबाड़ी केन्द्रो की सेवाओं को रोचक व आकर्षक बनाये जाने पर कुपोषण के स्तर में और अधिक कमी लाई जा सकती है, तथा शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा के स्तर को भी अत्यंत प्रभावशाली बनाया जा सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               उन्होंने कहा की यह प्रस्ताव केवल उन 700 आंगनबाड़ी केन्द्रों को सर्वसुविधायुक्त व अत्याधुनिक बनाने के लिए है। जहंा पहले से पक्के भवन तो उपलब्ध है, पर वहां आदर्श स्वरूप प्राप्त होना शेष है।

                               मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 10 जिलों जिसमे रायपुर,गरियाबंद, बलोदाबाजार, राजनादगांव,बस्तर,कोंडागांव, रायगढ़,सरगुजा, सुरजपुर एवं बलरामपुर में संचालित है। उन्होंने इस योजना को राज्य के सभी जिलों में संचालित किये जाने का केन्द्रीय मंत्री से आग्रह करते हुए योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को प्रदाय किये जाने वाले पूरक पोषण आहार की दर 5 रूपये से बढ़ाकर 7 रूपये प्रति हितग्राही किये जाने का आग्रह केन्द्रीय मंत्री से किया। श्रीमती साहू ने पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय मापदंडो में भी वृद्धी किये जाने का अनुरोध किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close