बिलासपुर मंडल को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

DSCN1362बिलासपुर— रायपुर मंडल के रेलवे अधिकारी क्लब में अंतर मंडल नाट्य प्रतियोगिता  रंगधरा का आयोजन किया गया। मिमिक्री और नाटक में बिलासपुर मंडल को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। मंडल कलाकारों की सफलता पर रेल प्रबंधनक ने खुशी जाहिर की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 रायपुर में आयोजित नाटक प्रतियोगिता में मोनो एक्टिंग , मिमिक्री  और नाटक विधा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनो मंडल के प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया।  बिलासपुर मंडल के राजेश कुमार ने मिमिक्री में 9 प्रतिभागीयों में तीसरा स्थान हासिल किया। बिलासपुर मंडल के रेलवे अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बच्चों ने मुरारी गुपचप वाला नाटक पेश कर लोगों को दिल जीत लिया। बेहतर प्रस्तुती और शानदार अभिनय के लिए विद्यालय को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला।

                           उत्कृृष्ट प्रदर्शन और तीसरा स्थान हासिल करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक  बी.गोपीनाथ मलिया, अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आर. गणेश समेत मंडल के सभी अधिकारियों ने राजेश कुमार एवं स्कूली बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

close