दिव्यांगों ने मांगा जिला प्रशासन से अधिकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20161203-WA0001बिलासपुर— छत्तीसगढ़ दिव्यांग अधिकार एवं खेल महासंघ के बैनर तले आज बड़ी संख्या में दिव्यांगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अधिकार मांगा। सात सूत्रीय मांग पत्र देकर अपनी पीड़ा को जाहिर किया। महासंघ के महासचिव विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि दिव्यांगोंं को दैनिक जीवन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमने आज  परेशानियों को जिला प्रशासन के सामने मौखिक और लिखित रूप में रखा। है। मांग पूरी नहीं होने पर सभी दिव्यांग मिलकर राजधानी में भी अपनी परेशानियों को रखेंगे।

                                                  छत्तीसगढ़ दिव्यांग अधिकार एवं खेल महासंघ के बैनर तले जिला कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन के सामने दिव्यांगों ने सात सूत्रीय मांग को रखा। जिला प्रशासन को पत्र देने के बाद पत्रकारों से दिव्यांगों ने बताया कि मांग पूरी नहीं पर अपनी परेशानियों को रायपुर में भी रखेंगे। उम्मीद है कि उनकी परेशानियों को जिला प्रशासन गंभीरता लेगा। यदि ऐसा हुआ तो दिव्यांगों के जीवन से कुछ परेशानियां कम हो जाएंंगी। दिव्यांगो ने बताया कि आज पत्र के जरिेए जिला प्रशासन से हर महीने दिव्यांगों के लिए शासकीय या निजी स्तर पर रोजगार मेला लगाए जाने की मांग की है।

                             सुगम भारत योजना के तहत जिले के सभी कार्यालयों,उद्यानों और सार्वजनिक स्थलों को दिव्यांग फ्रेंडली बनाने को कहा है। सामाज कल्याण विभाग से दिव्यांगो को दिए जाने वाले लम्बित लोन प्रकरण को जल्द से जल्द निराकरण करने को कहा है। शासन और निजी बसों में दिव्यांगों के लिए निर्धारित सीट की भी मांग की है।  पाण्डेय ने बताया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिला प्रशासन से एक दिन के भीतर प्रमाण पत्र दिए जाने और समय पर चिकित्सक को उपस्थिति रहने की बात की है। इसके अलावा शासन से विकलांगों को समय पर पेंशन भुगतान और शिकायतों को दूर करने को कहा है।

                      कलेक्टर कार्यालय पहुंचे दिव्यांगों में लड़कों के अलावा लड़कियां भी बड़ी संख्या में शामिल थी।

close