अमर की वनअधिकारियों के साथ बैठक

BHASKAR MISHRA

oct_amarबिलासपुर– नगरीय निकाय वाणिज्यकर मंत्री अमर अग्रवाल 4 दिसम्बर रविवार को नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11  से 12 बजे तक राजेन्द्र नगर स्थित निवास कार्यालय  में जनदर्शन कार्यक्रम में  लोगों से रूबरू होंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        दोपहर 12 बजे से निवास कार्यालय में ही अचानकमार टाईगर रिजर्व से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में कलेक्टर संभागायुक्त और वनविभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

                         शाम 6 बजे मंत्री अग्रवाल नूतन चौक सरकंडा में नेहरू चौक से राजकिशोर नगर तक लगाई गयी एलईडी लाईट का शुभारंभ करेंगे। जानकारी मीडिया प्रभारी आलेख वर्मा ने दी है।

close