ऑनलाइन पेमेंट जागरूकता के लिए वाटसऐप पर दिखाई जायेगी शार्ट फ़िल्म

Shri Mi
2 Min Read

4293रायपुर।प्रभारी मुख्य सचिव अजय सिंह ने मंगलवार को मंत्रालय में कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।प्रभारी मुख्य सचिव ने राज्य सरकार की संस्था ’चिप्स’ के अधिकारियों को को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मंशा के अनुरूप प्रदेश में कैशलेस लेन-देन और ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आम नागरिकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। यह प्रशिक्षण सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और व्यापारियों को भी दिलाया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण चुनाव के प्रशिक्षण की तर्ज पर किया जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        उन्होंने कहा कि कैशलेस लेन-देन की प्रकिया के लिए प्रशिक्षण में पीओएस मशीनों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया जाएगा, ताकि कैशलेस लेन-देन के उपयोग में किसी प्रकार की कठिनाई लोगों को न हो।

                       प्रभारी मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशिक्षण तीन स्तरों पर दिया जाएगा। जिनमें संभाग स्तर जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर में होंगे। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए सबसे पहले राज्य स्तर पर मास्टर ट्रेनरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंत्रालय में 9 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा की जिला स्तर एवं ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण के लिए नोडल अधिकारी जिला कलेक्टर होंगे।

                      बैठक में चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रशिक्षण के लिए नाबार्ड का सहयोग लेकर कार्ययोजना आठ दिसम्बर तक तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ऑन लाइन भुगतान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मोबाईल पर वाटसऐप के जरिए एक-दो-मिनट की फिल्म भी प्रदर्शित करायी जाए।

                        इसी तरह सिनेमा घर में भी इसका प्रचार-प्रसार कराया जाए। प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ, मितानिनो, शिक्षकों के साथ में वन कृषि, पुलिस, पुलिस कर्मचारियों तथा व्यवासायिओं, युवाओं एवं आम नागरिकों को शामिल किया जाए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close