डीआरयूसीसी बैठक से गायब आधे से ज्यादा प्रतिनिधि

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

DRUCC 2बिलासपुर– रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया की अध्यक्षता में बिलासपुर रेल मण्डल उपभोक्ता सलाहकार समिति की 99 वीं बैठक हुई। समिति सचिव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम, वरिय मंडल परिचालन प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव, वरिय मंडल इंजीनियर समन्वय अखिलेश साहू, वरिय मंडल सुरक्षा आयुक्त बी.एस.नाथ, वरिय मंडल विद्युत अभियंता सामान्य यू.के.गनवीर, वरिय मंडल यांत्रिक अभियंता एस.के.सेनापती, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पी.के.सरदार समेंत अन्य अधिकारी और कर्मचारी विशेष बैठक में विशेष रूप से उपस्थिति थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति बैठक में 33 में से कुल जमा 13 सदस्यों ने ही शिरकत किया। बिलासपुर,खरसिया, कोरबा,उमरिया, अकलतरा,नागपुर, चंद्रपुर,शहडोल, दुर्ग से पहुंचे सदस्यों के सामने समिति सचिव रश्मि गौतम ने मंडल की उपलव्धियों रखा। आगामी कार्य-योजनाओं की की भी जानकारी दी।

                             मंडल रेल प्रबंधक मलिया ने मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्यों को मंडल में दिए जा रहे यात्री सुविधाओं की जानकारी दी। अकलतरा, उमरिया, अम्बिकापुर और पेण्ड्रारोड स्टेशनों में दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलव्ध कराए गए रैम्प और शौचालय के बारे में भी बताया। मलिया ने बताया कि डी श्रेणी के स्टेशनों में सीसीटीवी जल्द ही लगाये जाएंगे। बैठक में मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्यों के एजेंन्डा और सुझावों पर भी विचार विमर्श किया गया।

                                                 समिति अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक मलिया ने सदस्यों की मांगों और सुझावों को समीक्षा के बाद मुख्यालय भेजने का आश्वासन दिया।

close