रेलवे ने किया मानवता को शर्मसार…कांग्रेस

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20161206-WA0151बिलासपुर— कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधि मंडल आज जिला कलेक्टर से मिलकर रेलवे स्थित बापूनगर के विस्थापित परिवारों की पीड़ा का बयान किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि बापूनगर के लोग 100 साल से अधिक समय से मौजूदा जगह में निवास कर रहे हैं। रेलवे ने मकानों पर बुलडोजर चलाकर 74 परिवार को स़ड़क पर पटक दिया है। गरीब लोग अब ढंड के बीच खुले आसमान में गुजर बसर कर रहे हैं।  इनमें बच्चे,बूढ़े और बीमार लोग भी शामिल हैं।

                               जिला कलेक्टर से मुलाकात कर कांग्रेस नेताओ ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने उच्च न्यायालय के नाम पर मानवता की सारी हदों को पार कर दिया है। रेल प्रशासन ने निर्ममता के साथ गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर चलाकर बेघर कर दिया है। प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को बताया कि रेलवे के पास पुनर्वास की कोई ठोस योजना भी नहीं है। बावजूद इसके 74 परिवार को ठंड के मौसम में बेघर कर दिया है । महिला,बच्चे, बुजुर्ग और अस्वस्थ लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्हें किराये का मकान भी नही मिल रहा है। विस्थापित लोगों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। सभी लोग बिना बिजली, पानी, गर्म कपड़े के खुले आसमान के नीचे जिन्दगी काट रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने संवेदनहीनता की सारी हदों को पार कर दिया है।

                              प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को बताया कि आज पूरा भारत  डॉ भीम राव अम्बेडकर की पुण्य तिथी मना रहा है। जिन्होंने जीवन को  सर्वहारा समाज के लिए समर्पित कर दिया। आज वही वर्ग रोटी कपड़ा और मकान के लिए जद्दोजहद कर रहा है।

                 प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने सवेंदनहीनता की सारी हदों को पार दी है। दलित समाज पिछले एक सप्ताह से सड़क पर खुले आसमान के नीचे हड्डी गला देने वाली ठंड का सामना कर रहा है। बावजूद इसके सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कांग्रेस नेताओं ने पत्रकारों को बताया कि कलेक्टर ने हमारी बातो को गंभीरता से लिया है। उन्होने जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

                                        प्रतिनिधिन मंडल में पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नाजिरुद्दीन, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय शामिल थे।

close