छत्तीसगढ़ की डिजीटल आर्मी करेगी डिजिटल भारत का सपना साकार-रमन

Shri Mi
4 Min Read

4311 (2)cc(1)♦सीएम ने युवाओ से रायपुर कलेक्टर का दिया उदाहरण
♦बस्तर और सरगुजा के बच्चे भी बढ़ा रहे छत्तीसगढ का मान
रायपुर।सीएम डॉ. रमन सिंह बुधवार दोपहर सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इन्डोर स्टेडियम में हुए युवा-संकल्प कार्यक्रम मे शामिल हुए।सीएम ने कहा है कि युवा संकल्प ले लें तो सब कुछ संभव कर सकते है। इस अवसर पर यूथ कॉनक्लेव एवं सिविल सर्विसेस वर्कशाप का आयोजन भी किया गया। डॉ रमन ने कार्यक्रम में युवा के लिए कैेरियर मार्गदर्शिका का भी विमोचन किया।सीएम ने कहा कि सफलता के लिए संसाधनों की उपलब्धता के साथ-साथ दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी है। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल जहां संसाधन नही है वहां के बच्चे भी आज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया रहे है। प्रयास विद्यालय के 27 बच्चों ने आई.आई.टी., एनआईटी तथा मेडिकल की परीक्षा में सफल होकर यह साबित कर दिखाया है। बस्तर और सरगुजा अंचल के बच्चे भी पी.एस.सी., यू.पी.एस.सी. परीक्षाओं सहित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्धाओं में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                              डॉ रमन ने कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं को स्वच्छ और डिजीटल छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संकल्प दिलाया। युवाओं ने 100-100 लोगों को डिजीटल पैमेंट की पद्धति से प्रशिक्षित करने और उसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की डिजीटल आर्मी के युवा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ और डिजिटल भारत के सपने के साकार कर दिखाएंगे। इससे काले धन, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

                                                                 सीएम ने युवाओं से कहा कि असफलता से निराश होने की जरूरत नही है। बल्कि दुगनी मेहनत से प्रयत्न करना चाहिए। सफलता उनके कदम चूमेगी। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, श्री अमिताभ बच्चन, एप्पल के संस्थापक श्री जॉब स्टीव, क्रिकेटर श्री सचिन तेन्दुलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि इन्होंने भी शुरू में असफलता का सामना किया है लेकिन अपने संकल्प, समर्पण और मेहनत से सर्वोच्च शिखर पर पहंुचने में सफल रहे है।

                                                                        सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गांव के ओ.पी.चौधरी ने अपने संकल्प से सफलता हासिल की आज वे राजधानी रायपुर के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। दंतेवाड़ा में आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों के लिए एजुकेशन सिटी और युवाओं क कौशल उन्नयन के लिए लाईवलीहुड कॉलेज की स्थापना में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close