बिलासपुर ने किया प्रदेश का नाम रोशन-रमशीला

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

RAMSHILAबिलासपुर— जिला स्तरीय सामर्थ्य विकास मेला में शिरकत करने पहुंची महिला एवं सामाजिक कल्याण विभाग मंत्री ने पत्रकारों से छत्तीसगढ़ में बातचीत की। मंत्री रमशीला साहू ने बताया कि दिव्यांग जनों को जीवन में निराश होने की जरूरत नहीं है। प्रदेश की रमन सरकार उनके सुख दुख में साथ है। उनके समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। दिव्यांगों को ध्यान में रखकर सरकार की रणनीति तैयार की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  एक सवाल के जवाब में मंत्री रमशीला साहू ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस पर सामर्थ्य मेला का आयोजन किया गया है। मेले मेंं दिव्यांग प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। रमशीला साहू ने बताया कि दिव्यांगों के लिए आने वाले समय समग्र विकास के लिए नई योजानाओं की शुरूआत की जाने वाली है। उन्होने बताया कि अब सभी शासकीय कार्यालयों में दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखकर आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जा रहा है। नीजि संस्थानों को भी दिव्यांगो को ध्यान में रखकर आधारभूत संरचना के विकास में ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।

                 एनजीओ दिव्यांगों की  सेवा कम अपनी जेब के लिए कुछ ज्यादा ही काम कर रहे हैं के सवाल पर मंत्री रमशीला ने कहा कि लापरवाही और भ्रष्टाचार की शिकायत को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। किसी भी अधिकारी को नहीं बख्शा जाएगा। एनजीओ की मान्यता को भी खत्म कर दिया जाएगा। सामाजिक एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि बच्चों के पोषण आहार और स्वास्थ्य को लेकर सजग है। प्रदेश में कुपोषण का ग्राफ घटा है। महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।

                   रमशीला साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह दिव्यांगो की भावनाओं का पूरा ख्याल रखते हैं। संवेदनशील मुख्यमंत्री होने के नाते महिलाओ,बच्चों और दिव्यांगों की समुचित विकास को लेकर नित नई योजनाएं ला रहे हैं। हमारे अधिकारी और कर्मचारी योजनाओं पर जमीनी स्तर पर जमकर काम कर रहे हैं। उन्होने बताया कि सामाजिक सरोकार को लेकर भी सरकार सजग है। साल में प्रत्येक वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा पर भी सरकारी खर्च पर भेजा जाता है।

                              आप पर आरोप है कि कार्यक्रमों में हमेशा लेट पहुंचती हैं। मुख्यमंत्री को भी कार्यक्रम में आपने इंंतजार करवा दिया। रमशीला साहू ने बताया कि ऐसा कभी कभी हो जाता है। जाहिर सी बात है कि मैं कहां हूं मुख्यमंत्री जी को पता होता है। इंतजार जैसी कोई बात नहीं है। हम लोग जहां भी है जनता की सेवा में लगे हैं।

                 कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रशानिक अत्याचार का मामला बढ़ गया है। दिव्यांगो का हिस्सा छुटभैया नेताओं के जेब में जा रहा के सवाल पर रमशीला ने कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने के अलावा कुछ काम ही नहीं है। जनता ने उन्हें नकार दिया है। इसलिए नकारों के बारे में कुछ कहना जरूरी नहीं समझती हूं। मुख्यमंत्री ने जितना काम किया है उतना काम कांग्रेस नेता सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। कांग्रेस का काम चिल्लाना है। चिल्लाते रहें..भाजपा की सरकार चौथी बार भी बनेगी।

रमशाली साहू ने कहा कि बिलासपुर ने प्रदेश का नाम देश में ऊंचा किया है। दिव्यांगों के लिए किए गए काम को लेकर ही राष्ट्रपति ने जिला को सम्मानित किया है। हमारे मंत्रालय को गर्व है। इसके बाद कांग्रेसियों का आरोप कोई मायने नहीं रखता है।

Share This Article
close