बिलासपुर को खिलाड़ी देंगे अंतर्राष्ट्रीय पहचान…अमर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
championship_2बिलासपुर- -प्रदेश के नगरीय प्रशासन, वाणिज्यिककर एवं उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर खेल गतिविधियों का केन्द्र है। एक दिन वह भी दिन आएगा कि बिलासपुर के क्रिकेट खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नगर को विशेष पहचान देंगे। बहतराई खेल परिसर में सभी खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां से निकलने वाली प्रतिभाओं को दुनिया लोहा मानेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                       आज राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम में खिला़ड़ियों और उपस्थित लोगों को निकाय मंत्री जमकर रिचार्ज किया।  मुख्य अतिथि के आसंदी से निकाय मंत्री ने कहा कि बिलासपुर में खेल गतिविधियां को लेकर उन्हें गर्व है। अमर अग्रवाल ने कहा कि आज दुनिया में क्रिकेट का बोलबाला है। युवाओं में क्रिकेट के प्रति दीवानगी है। शहर में बहतराई खेल परिसर में विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि यहां से प्रशिक्षण के बाद निकला खिलाड़ी प्रदेश और जिले का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगा।
                     मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने खेलों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने अलग से खेल बजट बनाया है। ताकि खिलाड़ियों को अर्थाभाव का सामना नही करना पड़े। उन्होंने कहा कि राजारघुराज सिंह स्टेडियम के जीर्णोद्वार के लिये राशि की कमी नहीं होगी। लेकिन स्टेडियम के रख-रखाव पर सबको विशेष ध्यान देना होगा।
                 इस मौके पर निकाय मंत्री विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।मलेशिया में तलवारबाजी शिरकत करने वाले खिलाड़ी और मैन आफ मैच अशीष गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया।
                    कार्यक्रम को डी.एल.एस. काॅलेज के चेयरमेन बसंत शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ियों के लिये रघुराज सिंह स्टेडियम का पिच बेहतर है। बंसत शर्मा ने कहा कि जो अच्छा खेलेगा जीत उसी का कदम चूमेगी। लेकिन हारने के बाद खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए। क्योंकि हार के बाद जीत निश्चित है। मंच संचालन जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष विजय केशरवानी ने किया। केशरवानी ने पवेलियन कक्ष का नाम स्व. लखीराम अग्रवाल के नाम से रखने की मांग की।
                       इस अवसर पर एल्डरमेन मनीष अग्रवाल, डी.एल.एस. काॅलेज के प्राचार्य अशोक जोशी, कबड्डी संघ अध्यक्ष बसंत अंचल, राजेश मिश्रा, क्रीड़ा अधिकारी एएम.एल. चन्द्राकर समेत खेल संघ पदाधिकारी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
close