भाजपा कार्यसमिति की बैठकः मंत्री ने किया कार्यकर्तायों को रिचार्ज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

DSC_2178बिलासपुर—- 12 दिसम्बर को मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह की सरकार तेरह साल पूरे कर लेगी। रायपुर के सांईस काॅलेज मैदान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आयोजन को सफल बनाने प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने ज्यादा से ज्यादा लोग रायपुर पहुंचे। यह बातें निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने करबला स्थित भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक में कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     नगर विधायक अमर अग्रवाल ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और लगन से प्रदेश में आज विकास की गंगा बह रही है। सभी वर्गो में खुशहाली है…खुशियों को हमेशा बनाए रखने का निरंतर प्रयास भी सरकार कर रही है। यही कारण है कि प्रदेश ने अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की है। दो रूपये किलो चाॅवल देने वाला पहला प्रदेश छत्तीसगढ़ बना। स्मार्ट कार्ड, उज्जवला योजना एक लाख परिवारों को गैस कनेक्शन देने का गौरव रमन सरकार को है। मातृत्व योजना, शिक्षा चिकित्सा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलतायें प्रदेश ने हासिल की है। बिजली, पानी और कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।

                             बैठक को संबोधित करते हुये छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि बिलासपुर जिले की सभी कार्यक्रमों में उल्लेखनीय भागीदारी रही है। भाजपा सरकार के सफल तेरह वर्षो के कार्यकाल पर आयोजित सभा में भी यह भागीदारी दिखाई देनी चाहिये। बैठक में उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों को 9 दिसम्बर को अपने मंडलों में बैठक कर 12 दिसम्बर को रायपुर के लिए कहा जाए। सबन्नी ने बताया कि 10 दिसम्बर को शहीद वीरनारायण दिवस और 18 दिसम्बर को गुरू घासीदास जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिन को 24, 25 और  26 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

                                              बैठक को डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी ने भी संबोधित किया। अमित शाह के कार्यक्रम की जानकारी दी। बैठक शुरू होने से पहले  डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने उपस्थित लोगों को बैठक  की संक्षिप्त जानकारी दी।

                         अवसर पर विधायक केरा बाई, प्रदेश प्रवक्ता बेनी गुप्ता,महामंत्री रामदेव कुमावत, राजा पाण्डेय,द्वारिकेश पाण्डेय, गुलशन ऋषि, महेश चंद्रिकापुरे,  स्नेहलता शर्मा,सुनीता क्षत्री, विजयधर दीवान, दीपक सिंह ठाकुर,अशोक विधानी, समीरा पैकरा समेत भाजपा पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Share This Article
close