नाराज कलेक्टर ने थमाया कारण बताओ नोटिस

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

collector dwara nirikchad (1) बिलासपुर—कलेक्टर अन्बलगन पी. ने आज जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण की जानकारी लगते ही कर्मचारियों में हड़कम्प देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान नदारद चिकित्सकों को कलेक्टर ने कारण बताओं जारी करने का आदेश दिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

कलेक्टर ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई चिकित्सक मौके से नदारद मिले। कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए नदारद चिकित्सकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने का फरमान दिया। सर्जिकल और आर्थोपेडिक वार्ड का भी निरीक्षण किया।

                          ऑफरेशने थिएटर में आॅपरेशन टेबल, रेड्यूलेशन टेबल, सीआर मशीन, शेडोलेस लैम्प खराब पाए गये। खराब उपकरणों को देखते ही कलेक्टर ने फटकार लगाते हुए तत्काल खरीदने को कहा। उन्होने सर्जिकल और आर्थोपेडिक वार्ड में सिपेज की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग को सीपेज दुरूस्त करने का निर्देश दिया।

कलेक्टर ने जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन रेडक्रास दुकान का भी निरीक्षण किया। जरूरी निर्देश दिये। निरीक्षण के समय सीएमओ डाॅ. बीबी.बोर्डे, सिविल सर्जन डाॅ. एस.एस.बाजपेयी, समेत अन्य चिकित्सक और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

close