नोटबंदी के बाद बढ़ा डेबिट-क्रेडिट कार्ड का चलन-बोरा

Shri Mi
5 Min Read

IMG-20161209-WA0145बैकुण्ठपुर।छत्तीसगढ़ शासन में समाज कल्याण, खेल तथा युवा कल्याण विभाग के सचिव और कोरिया जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने गुरुवार को जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ के सभाकक्ष मे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक कैश लेस ट्रैंज़ैक्शन के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बोरा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री की कैश लेस अर्थव्यवस्था की संकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे है।प्रभारी सचिव ने कहा कि वस्तुओं के आदान-प्रदान या सेवाओं के उपभोग के बदले लेन देन में नगद राशि का उपयोग न करते हुए डिजिटल माध्यम का प्रयोग कर राशि का भुगतान करना कैश लेश कहलाता है। उन्होने कहा कि नोटबंदी का असर बाजार में होने वाले ट्रैंज़ैक्शन पर पड़ा है। नगदी की खरीददारी घटी है। क्रेडिट, डेबिट कार्ड का उपयोग बढा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                   IMG-20161209-WA0144इसलिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रभारी सचिव बोरा ने कहा कि नगरीय निकायेां में कैश लेस लेन देन को बढावा देने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लेन देन की प्रक्रिया को कैश लेस बनाने की जरूरत है। उन्होने कहा कि कोई भी नागरिक इंटरनेट आधारित सामान्य सेवा केंद्र (काॅमन सर्विस सेंटर) में अपना धन सेवा के तहत अपना आधार कार्ड नंबर एवं अंगूठे के निशान के माध्यम से अपने नजदीकी किसी भी च्वाईस सेंटर अथवा सामान्य सेवा केंद्र से आधार नंबर से राशि प्राप्त कर सकते हेंै। इसके लिए उन्हें मात्र अपने आधार कार्ड से लिंक बैंक आधार कार्ड नंबर देना होगा। इसके लिए उन्होने व्यापक प्रचार प्रसार और जनजागरूकता के साथ साथ प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के लिए निर्देष दिये।

                                                प्रभारी सचिव ने कहा कि इस अभियान में ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, आंगनबाडी कार्यकर्ता, पुलिस विभाग के कर्मचारी, लोक सेवा केंद्र, स्व सहायता समूह को जोडने के निर्देश दिये। उन्होने इस अभियान के तहत एक गांव में कम से कम 10 लोगों को प्रशिक्षित करने की भी बात कही।

                                               बोरा ने कहा कि नोटबंदी के बाद अब आॅनलाईन ट्रैंज़ैक्शन बढने लगा है। प्लास्टिक मनी के रूप में के्रडिट व डेबिट कार्ड का चलन बढ रहा है। कैश लेस होकर सुरक्षित खरीददारी करना जरूरी है और यह सब समय की जरूरत भी है। इस अवसर पर उन्होने जिले में स्थापित प्वाइंट आॅफ सेल मशीन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने व्यवसाय और व्यापार को बढावा देने की दृश्टि से जिले में अधिक से अधिक प्रतिश्ठानों में प्वाइंट आॅफ सेल मशीन लगाने की भी बात कही। बैठक में श्री बोरा ने कहा कि डिजिटल ट्रैंज़ैक्शन पांच प्रकार यूपीआई, प्री-पेड वालेट, इनबेल्ट पेमेंट, कार्ड पीओएस और यूएसएसडी के माध्यम से किया जा सकता है।

                                              इस मौके पर उन्होने पी ओ एस मशीन का उपयोग के्रडिट, डेबिट कार्ड का उपयोग, यूएसएसडी से बिना स्मार्टफोन से लेनदेन, आधार आधारित भुगतान, सामान्य सेवा केंद्रों में अपना धन के माध्यम से लेनदेन, यूपीआई सिस्टम से लेनदेन, ई वालेंट, नेट बैंकिंग से लेनदेन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

                                              साथ ही बैठक में उन्होने समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं के भुगतान के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि समाज कल्याण विभाग में 5 प्रकार की पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसमें इंदिरा गांधी राश्ट्रीय वृध्दा वस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राश्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सुखद सहारा योजना शामिल है। इन पेंशन योजनाओं के तहत कोरिया जिले में 32 हजार 159 हितग्राही पंजीकृत हैं। इन सभी हितग्राहियों को भी कैशलेस ट्रैंज़ैक्शन अभियान में शामिल करने के निर्देश दिये।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close