अब पीडबल्यूडी करेगा पाँच लाख के कामो का ऑनलाइन टेंडर

Shri Mi
3 Min Read

munatरायपुर।लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और विभिन्न राज्यों में लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली के अध्ययन रिपोर्ट की समीक्षा की।मुणत ने विभाग के अंतर्गत अब पांच लाख से ऊपर के सभी कार्यो का ऑनलाईन निविदा आमंत्रण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।मूणत ने इस दौरान विभागीय कार्य में गति लाने के लिए तकनीकी स्वीकृति के उपरान्त उसके निविदा की प्रक्रिया को 45 दिवस के भीतर हर हालत में पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                            लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि पांच विभिन्न राज्यों-मध्यप्रदेश, गुजरात, ओड़िसा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली के अध्ययन के लिए छत्तीसगढ़ के अधिकारियों का भ्रमण हाल ही में किया गया था। इसमें कार्यो को बजट में शामिल करने की प्रक्रिया, प्रशासकीय स्वीकृति तथा तकनीकि स्वीकृति और निविदा आमंत्रण में लगने वाले समय को कम करने के संबंध में अध्ययन किया गया। इसी तरह निविदा आमंत्रण तथा निविदा स्वीकृति में लगने वाले समय और प्रक्रियाओं में सरलीकरण तथा अन्य विविध उपयोग किए जाने योग्य प्रथाएं आदि के बारे में भी विस्तार से अध्ययन किया गया।

                                            मूणत ने निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में अब पांच लाख से ऊपर के सभी कार्यो का ऑनलाईन निविदा आमंत्रण सुनिश्चित की जाए। वर्तमान में 20 लाख से ऊपर के सभी कार्यो का ऑनलाईन निविदा आमंत्रण हो रहा है। इसी तरह उन्होंने निर्माण कार्यो में गति लाने के लिए निविदा की सभी प्रक्रियाओं को 45 दिवस के भीतर हर हालत में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

                                           साथ ही उन्होंने निविदा खोलने के दिन ही एक दिवस में ही निविदा प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के लिए कहा। इसके लिए हर सप्ताह विभाग के मंडलवार अधिकारियों को प्रधान अभियंता कार्यालय में उपस्थित रहकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसमें मंडल के कार्यपालन अभियंता से लेकर सभी उच्च अधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close