सत्तर साल का कचरा खत्म करने में लगेगा समय–भाजपा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
IMG-20161209-WA0190 IMG-20161209-WA0192बिलासपुर–भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रायपुर आगमन के मद्देनजर आज भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम और मध्यमण्डल की अलग-अलग बैठक हुई। बैठक को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रिचार्ज किया। अमित शाह के प्रवास को सफल बनाने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा खंख्या में रायपुर पहुंचने को कहा।
                             भाजपा पश्चिम मण्डल बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता बेनी गुप्ता और मनीष अग्रवाल ने संबोधित किया। बेनी गुप्ता ने उपस्थित लोगों को रिचार्ज करते हुए कहा कि देश को खुशहाल और मजबूत बनाने के लिए चुनौतियों को सामना करना ही होगा। जो चुनौतियों से मुंह मोड़ेगा उसे देश कभी माफ नहीं करेगा। बेनी गुप्ता ने कहा कि सत्तर साल की बिगड़ी व्यवस्था को दुरूस्त करने में थोड़ा बहुत समय तो लगेगा ही। लोगों को परेशानियां भी आएंगी। इसका मतलब यह नहींं कि हम चुनौतियों से घबरा जाएं…और बिगड़ी व्यवस्था से मुंह चुराएं। नोटबंदी अभियान सबका साथ और सबका विकास की ओर बढ़ाया गया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सशक्त प्रयास है। गुप्ता ने बताया कि जीएसटी समेत अन्य क्षेत्रों में नई कारगर व्यवस्था लागू होने से खुशहाली और समृद्धि के रास्ते खुलेंगे। इसके बाद ही मजबूत भारत का निर्माण होगा। बेनी गुप्ता ने उपस्थित लोगों को बताया कि 12 दिसम्बर को बिलासपुर से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता अमित शाह को सुनने रायपुर पहुंचे।
                                      बैठक एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने भी संबोधित किया। अमित शाह की सभा में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी अनिवार्य रूप से शामिल होना है। मनीष अग्रवाल ने मोर्चा प्रकोष्ठों और संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि बूथ लेबल पर पार्टी पदाधिकारियों का गठन जल्द से जल्द किया जाए। अग्रवाल ने बताया कि इस समय देश भारी बदलाव की ओर बढ़ रहा है। हमें बदलाव की बयार को सूदूर अंचल तक पहुंचाना है। नोटबंदी अभियान में कुछ परेशानियां आयी हैं। लेकिन लोगों ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए तमाम कठिनाइयों का स्वागत किया है। हमें जनता के विश्वास को कायम रखते हुए केन्द्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को अंतिम घर तक पहुंचाना है। इसके बाद ही सबका साथ मिलेगा…जब साथ मिलेगा तो सबका विकास भी होगा। उम्मीद है कि भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सपनो को साकार करेंगे। मनीष अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर से 2000 हजार कार्यकर्ताओं को अमित शाह की सभा में पहुंचेंगे। मुझे विश्वास है कि इससे कहीं अधिक कार्यकर्ता बिलासपुर से अमित शाह को सुनने जाएंगे।
                                                            बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
close