अंतरमंडलीय संगीत प्रतियोगिता में बिलासपुर का परचम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर—- बिलासपुर रेल मंडल सभागार में अंतर मंडलीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिलासपुर मुख्यालय समेत रायपुर, डव्लू आर एस , नागपुर और बिलासपुर मंडल सेे संगीत की विभिन्न विधाओं के प्रतियोगियों ने शिरकत किया। प्रथम सत्र की शुरूआत की अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंडल कार्मिक अधिकारी आर.गणेश ने स्वागत दिया। प्रतिभागियों ने संगीत की विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           शास्त्रीय संगीत में बिलासपुर मुख्यालय से कोमल गुप्ता,  अरविंद कुमार तिवारी, गौरव कुमार पाठक, बिलासपुर मंडल से राशि गजरवार, रायपुर मंडल से शारदा नाथ और नागपुर मंडल से सोमा विस्वास और अनन्या उमेश तापस ने प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

                                          सुगम संगीत में मुख्यालय से कोमल गुप्ता, निपि दास, देबाशीष पात्रा, अरविंद कुमार तिवारी, गौरव कुमार पाठक, बिलासपुर मंडल से राजेश कुमार,जी.कामाक्षी देवी, जगदेव, रायपुर मंडल से शारदा नाथ, सोनिया पटवा, अंजलि तिवारी, वर्कशाप रायपुर से सपर्णा बार, संदीप सोनी, चुदन सिंह भारद्वाज, नागपुर मंडल से मीना राव और ए.के.त्रिपाठी ने प्रस्तुति दी।

      वाद्य-वादन में मुख्यालय से सुमीत गुप्ता, गिटार , गौरव कुमार पाठक हारमोनियम, आशिष देवांगन तबला, बिलासपुर मंडल से रोहित कुमार बेन, सितार, डी. प्रवीण गिटार, रायपुर मंडल से मनीष कौशिक, आर्गन, विवेक टांक, बांसुरी वादन कर दर्शकों को सबको भाव विभोर कर दिया।

                         प्रतियोगिता के निर्णायक की जिम्मेदारी भातखण्डे संगीत महाविद्यालय के संगीताचार्य व्ही.के.चक्रवर्ती, ममता चक्रवर्ती और संगीत शिक्षक पं. सुनील वैष्णव ने निभायी।

                           कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य कार्मिक अधिकारी पी.सी.नायक के मुख्य आतिथ्य, मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया के विशिष्ट आतिथ्य में रंगारंग सांस्कृृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार के साथ शुभकामनाएं भी दी।

close