सोनिया गांधी त्याग और मामता की प्रतिमान–कांग्रेस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20161209-WA0290 (1)बिलासपुर—कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 71 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। केक काट कर खुशियां जाहिर की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैय्यद ज़फर अली, हरीश तिवारी, माधव ओत्तलवार, चन्द्र प्रकाश देवरस ने सोनिया गाँधी के लिए दीर्घायु की कामना की।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग बलिदान और ममता की प्रतिमान है। राज धर्म को निभाते हुए इंदिरा और राजीव गांधी की शहादत के बाद भी कांग्रेस और देश के लिए हिमालय की तरह अविचल निर्विकार बिना अपेक्षा देशवासियों की सेवा कर रही हैं। विरोधियों को आइना दिखाते हुए मनमोहन सिंह को दो बार प्रधान मंत्री बनायी।

                शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि सोनिया इटली से आने के बाद भारतीय संस्कृति सभ्यता में रच बस गयी। कांग्रेस का सर्वाधिक समय तक अध्यक्ष पद को सुशोभित किया। आज कांग्रेस उनके मेहनत और मार्ग दर्शन में गरीबो की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस की केन्द्रीय सरकार ने 10 साल के कार्यकाल में सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में लोकहित में अनेकों योजनाये चलाई।

                  जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्षा अनीता लव्हात्रे, ब्लाक अध्यक्ष शशि देवांगन, सीमा सोनी, आमना खान, शांति उपाध्याय, सावित्री सोनी,सीमा पाण्डेय, नेता प्रति पक्ष शेख नाज़िरुद्दीन, शिवा मिश्रा, जसबीर गुम्बर, शैलेन्द्र जायसवाल, अनिल सिंह चौहान,ऋषि पाण्डेय ने भी सोनिया गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।

                                              सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता और नेत्रियों ने वृध्दा आश्रम जाकर फल वितरण किया।

close