शहादत दिवस पर कांग्रेस ने किया चौपाल का एलान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG20161210125807बिलासपुर— जिला शहर कांग्रेस और ब्लाक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक को वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने प्रदेश के पहले महान स्वतंत्रता सेनानी वीर नारायण सिंह को याद किया। बैठक में पांच बिन्दुओ को लेकर विचार विमर्श किया गया। भाजपा का 12 दिसम्बर को असफलता के तेरह साल पूरे होने पर वार्ड चौपाल कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 बैठक में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अभिरक्षा में मौत,बापू नगर निवासियो के साथ अत्याचार,नोटबंदी पर चर्चा की। शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने बताया कि केंद्र सरकार ने कालाधन के नाम पर नोटबंदी अभियान से आम जनता का ध्यान ना केवल मुद्दों से भटकाया है। बल्कि परेशान भी किया है। भाजपा को पहले अपने कार्य कर्त्ताओ पदाधिकारियो विधायकों मंत्रियो से सम्पत्ति का विवरण पूछना चाहिए। जिन लोगो के पास साईकिल नही थी आज बड़े बड़े बंगले के मालिक बन बैठे हैं। 13 साल में ऐसा क्या हुआ कि भाजपा के नेता पूंजीपति बन गये।

                    पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपाई ने कहा कि वार्ड चौपाल अच्छा कार्यक्रम साबित होगा। लोगो से जुड़ने और उनकी समस्या को समझने में सहायक साबित होगा। पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय ने कहा कि पुलिस प्रशासन निरंकुश हो चुकी है। शासन पुलिस के सामने बौना साबित हो रहा है। लगातार पुलिस अभिरक्षा में मौते हो रही है । शिवा मिश्रा ने कहा कि हड्डी कंपा देने वाली ठण्ड में बापू नगर में बेदखल किए गए लोग प्रशासन की अमानवीय कारगुजारियों से परेशान हैं। शशि देवांगन ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी जो भी कार्यक्रम तय करेगी महिला कांग्रेस का पूरा सहयोग होगा।

                      सैय्यद ज़फर अली ने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर नारायण सिंह का दिल और दिमाग प्रदेश की आम जनता के लिए धड़कता था। भीषण अकाल में गरीब जनता को अनाज देने गोदामों को खुलवा दिया। अंग्रेजो ने विद्रोही मान कर रायपुर के जय स्तम्भ के सामने फांसी पर लटका दिया। ऐसे वीर सपूत को अश्रुपुर्ती श्रध्दांजली देते हुए सलाम करता हूं। बैठक को माधव ओत्ताल्वर, जसबीर गुम्बर, शेख गफ्फार, डॉ बद्री जायसवाल, ऋषि पाण्डेय,शैलेन्द्र जायसवाल ने भी संबोधित किया।

close