नोटबंदी से कहीं ज्यादा जरूरी..शराबबंदी—महंत

BHASKAR MISHRA

mahant m 2बिलासपुर—चांपा से रायपुर प्रवास के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास मंहत बिलासपुर स्टेशन पर कुछ देर पत्रकारों से चर्चा की। समसामियक मुद्दों पर पत्रकारों को जवाब दिया। महत के नोटबंदी अभियान को गरीबों और आम जनता को पीड़ादायक बताया। उन्होने कहा कि बेहतर होता यदि सरकार शराबबंदी अभियान चलाती।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  चांपा से रायपुर के लिए यात्रा कर रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा चरणदास मंहत आज बिलासपुर पत्रकारों से स्टेशन में मिले। स्टेशन में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री का फूल माला से स्वागत किया। कांग्रेसियों ने डॉ.महंत को जन्मदिन की बधाई भी दी।

                   डॉ.चरणदास मंहत ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के फैसले ने आम जनजीवन,किसान मजदूर वर्ग का कमर तोड़ दिया है। मजदूरों और मजदूरों को भुगतान नही मिल रहा है। पैसा नहीं होने से लोग दाने दाने को मोहताज हैं। किसानों केा उत्पादन की लागत और धान बिक्री की राशि नही मिल रही है। मध्यम वर्ग चिल्हर की कमी से बड़े नोट बेचने को मजबूर हैं। नोट होते हुए भी जरूरत के सामानों की खरीददारी नही कर पा रहे हैं।

                                        पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अच्छा होता प्रधानमंत्री नोटबंदी की शराब बंदी का अभियान चलाया होता। शराब बंदी से देश के सभी वर्गां को फायदा होता। महिलाएं दुआएं देती। चरण दास महंत ने कहा कि कैशलेस सोसायटी संभव नहीं है। सिर्फ हवा हवाई है। दरअसल प्रधानमंत्री बेसलेस की बात कर रहे है।

                   इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ से मिलकर कांग्रेस के लिए एकजुटकर काम करने को कहा। इसके पूर्व केन्द्रीय मंत्री सडक़ मार्ग से रायपुर रवाना हो गए।

close