छत्तीसगढ़ में मनाया जाएगा ’युवा विकास पर्व’

Shri Mi
2 Min Read

yuva_utsav♦सरकार के 13 साल की उपलब्धियों पर केन्द्रित होगा कार्यक्रम
♦विकास पर्व मे मुख्यमंत्री युवाओं के विचारों को भी सुनेंगे
रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को मंत्रालय में ’युवा विकास पर्व’ के प्रमोशनल वीडियो का लोकार्पण किया।बता दें कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर 12 जनवरी को राज्य शासन से युवा विकास पर्व का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के लगभग दस हजार युवाओं के शामिल होने की संभावना है।यह आयोजन मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के सरकार के 13 साल की उपलब्धियों पर केन्द्रित होगा।मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मंत्रालय में इस आयोजन की तैयारियों के लिए गठित स्वागत समिति के सदस्यों से विचार-विमर्श किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                             युवा विकास पर्व में मुख्यमंत्री सहित सरकार के मंत्रीगण मंच पर रहेंगे और युवाओं के विचारों को सुनेंगे।मंगलवार की बैठक में खेल और युवा कल्याण मंत्री भईया लाल राजवाड़े, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, खेल और युवा कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा,पर्यटन, संस्कृति और जनसम्पर्क विभाग के सचिव संतोष मिश्रा, खेल और युवा कल्याण विभाग के आयुक्त अविनाश चम्पावत सहित दानसिंह देवांगन, संजय जोशी, अभिनेता अनुज शर्मा और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम सहित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्थाओं तथा उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close