22 सूत्रीय मांग को लेकर शिवसेना का धरना

Shri Mi
3 Min Read

shivsena_chwkबिलासपुर—शिवसेना ने आज 22 सूत्रीय मांग को लेकर नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया। शिवसेना पदाधिकारियों ने धान का समर्थन मूल्य और बोनस की मांग के अलावा संपत्तिकर समाप्त करने को कहा। भाषणवाजी के बाद शिवसैनिकों ने कलेक्टर के नाम जिला प्रशासन को मांग पत्र भी दिया।नेहरू चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिंह परिहार भी शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुनील कुमार झा , रेशम जांगड़े, संतोष कौशल, ठाकुर लल्लु सिंह , यशवंत गोरख, रामायण गंधर्व ने आम सभा को संबोधित किया। शिवसैनिको ने शासन की नीतियों पर जमकर चोट किया।भाषणवाजी के दौरान शिवसैनिकों ने कहा कि रोजगार नहीं होने के कारण प्रदेश के मजदूर पलायन कर रहे हैं। किसानों का जमीन जबरदस्ती खरीदकर उद्योगपतियों को दिया जा रहा है।एनिकट,बैराज,बांध का पानी आम जनता के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रदेश का 90 प्रतिशत रोजगार बाहर के लोगों को दिया जा रहा है। शिवसैनिकों ने बताया कि प्रदेश में शराब की अवैध पर प्रतिबंध लगाना होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                शिवसैनिकों ने कहा कि यदि उनके 22 मांगों पर शासन ने विचार नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। शिवसैनिकों ने कहा कि प्रदेश के खनिज संसाधनों को दोहन तो किया जा रहा है लेकिन उसका फायदा प्रदेश की जनता को नहीं मिल रहा हैं। सरकारी कर्मचारी ठेकेदारों से मिली भगत कर आधारभूत संरचना निर्माण में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। सरकारी अस्पतालों की हालत जानबूझकर बदतर स्थिति में लाया जा रहा है। सरकारी डाक्टर निजी चिकित्सालयों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। जिसके चलते गरीबों का इलाज नहीं हो रहा है। निजी अस्पतालों में चिकित्सा के नाम मरीजों के साथ लूटपाट किया जा रहा है।

                                   नेहरू चौक में सभा सबोधन के बाद सभी शिवसैनिक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर अनबलगन पी को मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के नाम ज्ञापन दिया। शिवसैनिकों ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close