एनएसयूआई ने की प्राचार्य को हटाने की मांग

Shri Mi
2 Min Read

nsui_fileबिलासपुर।एनएसयूआई ने आज स्कूल प्राचार्या को हटाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया।एनएसयूआई नेताओं ने बताया कि छात्रा को स्कूल की प्राचार्या ने अमानवीय तरीके से मारा है।छात्रा की हालत खराब है।वह स्कूल के नाम पर डरने लगी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      आज दोपहर एनएसयूआई और युवा कांग्रेस नेताओ ने पुलिस कप्तान मंयक श्रीवास्तव से सेंट जोसेफ स्कूल की प्राचार्या की लिखित शिकायत की है।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री और एनएसयूआई नेता अमितेश राय ने बताया कि सेंट जोसेफ स्कूल की प्राचार्य सिस्टर क्लेरा ने तजीला खान के साथ अमानवीय व्यवहार किया है। अधिक मारपीट किये जाने से छात्रा की स्थिति काफी नाजुक है। वह स्कूल के नाम से डरने लगी है।

                                               भावेन्द्र और अमितेश ने मंयक श्रीवास्तव से स्कूल की प्राचार्य सिस्टर क्लेरा को हटाने की मांग करते हुए कहा है थाने में शिकायत दर्ज करने के बाद भी अभी कार्रवाई नहीं हुई है।सिस्टर क्लेरा और स्कूल का स्टाफ छात्रा के उपर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा हैं।

                                          एनएसयूआई और युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कार्रवाई नही होने पर एनएसयूआई आंदोलन करेगे। पुलिस कप्तान से शिकायत के बाद एनएसयूआई पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत उपाध्याय को भी ज्ञापन दिया।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close