रायगढ़ की “प्रेरणा“ ने जीता राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार

Shri Mi
4 Min Read

raigarh_file♦जिंदल बाल भवन का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जीता पुरस्कार
♦देश के विभिन्न राज्यों से चुने गए लगभग 500 विद्यार्थियों ने लिया था प्रतियोगिता में हिस्सा
रायगढ़।ओपी जिंदल स्कूल, रायगढ़ की छात्रा और जिंदल बाल भवन की सदस्य प्रेरणा आर मोहंती ने राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार जीत लिया है। बाल भवन की ओर से राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में उन्होंने चित्रकला में यह पुरस्कार जीता। स्पर्धा में देशभर के तकरीबन 500 विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    बच्चों में विभिन्न कलाओं एवं रचनात्मकता के विकास के लिए राष्ट्रीय बाल भवन का गठन किया गया है। इसके माध्यम से उन्हें रूचि के अनुरूप विभिन्न कलाओं के प्रशिक्षण के साथ ही समय-समय पर स्पर्धाओं का आयोजन कर उन्हें मंच भी प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में रायगढ़ में वर्ष 2009 में जिंदल बाल भवन का गठन कर राष्ट्रीय बाल भवन से संबद्धता हासिल की गई। बाल भवन द्वारा बच्चों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिवर्ष राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बालश्री पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी राष्ट्रीय स्पर्धा में हिस्सा लेकर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।

                                      इस वर्ष राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार के लिए नई दिल्ली में आयोजित स्पर्धा में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से जिंदल बाल भवन, रायगढ़ के कुल 7 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इनमें निमिष सकलकाले, संज्ञा पटेल, अभय प्रताप सिंह, प्रेरणा आर मोहंती, पल्लब सारंगी, प्रियांशु पाण्डेय एवं शालिनी त्रिपाठी शामिल हैं। राष्ट्रीय बाल भवन द्वारा घोषित नतीजों में रायगढ़ की प्रेरणा आर मोहंती ने चित्रकला की श्रेणी में राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार जीतने में सफलता हासिल कर ली है।

                                  प्रेरणा ओपी जिंदल स्कूल, रायगढ़ में बारहवीं कक्षा की छात्रा है। इससे पहले पे्रेरणा ने वर्ष 2013 में कानपुर में आयोजित जोन स्तरीय बालश्री स्पर्धा जीतकर वर्ष 2013 की राष्ट्रीय बालश्री स्पर्धा में भी हिसस लिया था। वर्ष 2015 के बालश्री पुरस्कारों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा जीतकर प्रेरणा ने जिंदल बालभवन रायगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए क्रिएटिव आट्र्स- पेंटिंग कैटेगरी में राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार जीत लिया। प्रेरणा के पिता रमाकांत मोहंती जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड की रेल निर्माण इकाई में प्रबंधक हैं।

                                 श्री मोहंती ने बताया कि प्रेरणा ने पाॅवरग्रिड कार्पोरेशन आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्पर्धाओं, पिकासो आर्ट कांटेस्ट, सीसीएफ इंटरनेशनल पेंटिंग कांपीटिशन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता, डाक विभाग द्वारा आयोजित स्पर्धा सहित कई अन्य राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए विभिन्न पुरस्कार जीते हैं। प्रेरणा डाॅक्टर बनकर लोगों की सेवा करनी चाहती है और चित्रकला के साथ ही पढाई में भी वह पूरा ध्यान देती है। उसने नेशनल साइबर ओलंपियाड व आल इंडिया मैथमेटिकल एप्टीट्यूड टेस्ट में भी हिस्सा लेते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close