जीवन में छोटी छोटी बातों का बड़ा महत्व..सत्येन्द्र कुमार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

1(7)बिलासपुर— 44वें वार्षिक नागरिक सुरक्षा संगठन कैम्प का आज समापन हुआ । तीनों रेल मंडल के 85 स्वयं सेवको ने आपात स्थिति में बचाव राहत विधि का प्रदर्शन किया।  घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार, बहु मंजिंले इमारतों से हताहतो की सुरक्षा , आग बुझाने के तरीके, कम समय में अधिक राहत देने की युक्तियों का प्रदर्शन किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। पारम्परिक नृत्यों का सामूहिक प्रदर्शन ने लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि महाप्रबंधक, सत्येन्द्र कुमार ने सिविल डिफेंस संगठन के कार्यो को सराहना की। उन्होने कहा कि जीवन में कभी भी कुछ घटना घट सकती है। ऐसे समय में यहां दिखाये गये छोटी-छोटी बातो का बहुत महत्व है। सिविल डिफेंस की प्रक्रिया में कुल 12 तरह के चैप्टर होते है। सभी को बहुत बारीकी से समझना होगा। आपातकालीन स्थिति में कभी भी काम आ सके। सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक अपने साथ साथ अन्य साथियों को भी संगठन से जोड़े।

                         समारोह में उपमहाप्रबंधक एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा संगठन, डाँ. प्रकाश चंद त्रिपाठी ने नागरिक सुरक्षा कैंप में भाग लेने वाले स्वंय सेवको  स्कूली बच्चो का स्वागत किया। उन्होने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 580 की संख्या में स्वंय सेवक है। किसी भी आपदा से निपटने में सक्षम हैं। सभी स्वंय सेवक प्रशिक्षण को पूर्ण ही नही बल्कि जरूरत पड़ने पर आपदा में राहत के लिये तत्पर रहते है।

close